Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पीठ थपथपाने के लिए नहीं है पिता का हाथ’, संतोष देशमुख की बेटी वैभवी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी

HSC Exam Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम आज 5 मई को घोषित किए जा चुके है। बीड में सरपंच संतोष देशमुख की बेटी वैभवी देशमुख ने भी इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें उसने सफलता हासिल की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 05, 2025 | 02:04 PM

संतोश देशमुख की बेटी वैभवी देशमुख (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बीड: महाराष्ट्र का बीड जिला कुछ महीनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की निर्मम हत्या के बाद ये जिला काफी संवेदनशील बना हुआ है। बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की पिछले साल 9 दिसंबर को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद से ही पूरे राज्य में गुस्से की लहर दौड़ गई थी। इस घटना के बाद संतोष देशमुख के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

इसी साल संतोष देशमुख की बेटी वैभवी देशमुख भी 12वीं की परीक्षा देने वाली थी। अपने परिवार पर आए संकट के बावजूद वैभवी ने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी और 12वीं की परीक्षा पूरी मेहनत से पढ़कर दी और वैभवी की मेहनत रंग लायी। संतोष देशमुख की बेटी वैभवी देशमुख ने 12वीं की परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की। सोमवार 5 मई को 12वीं परीक्षा के ऑनलाइन नतीजे घोषित किए गए। इस परीक्षा में वैभवी देशमुख ने 85.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वैभवी देशमुख ने अंग्रेजी में 63, मराठी में 83, फिजिक्स में 83, गणित में 94, कैमिस्ट्री में 91 और बायोलॉजी में 98 अंक हासिल किए हैं। उसने कुल 600 में से 512 अंक प्राप्त किए हैं।

पिता के न होने का दुःख

परीक्षा के परिणाम आने के बाद वैभवी ने अपने पिता की तस्वीर के दर्शन किए और कहा कि वह उनके बाद उनके सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही है। उसने कहा था कि उसे पूरा भरोसा है कि उनके आशीर्वाद से मेरा रिजल्ट अच्छा होगा। साथ ही वैभवी ने अफसोस जताया कि आज मेरे पिता मेरी पीठ थपथपाने के लिए मौजूद नहीं हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा: शरद पवार से मिला राकांपा प्रतिनिधिमंडल; धान उत्पादक और सिंचाई मुद्दों पर हुई चर्चा

गोंदिया में कुपोषण मिटाने के लिए बच्चों के पोषण और किशोरियों के हीमोग्लोबिन पर दें विशेष ध्यान, दीपक सावंत

भंडारा में अवैध रेती तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार; दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 36.36 लाख का माल जब्त

गोंदिया में धान मिलिंग पर संकट, गोदामों की कमी व आर्थिक तंगी से मिलर्स परेशान; 2028 तक खिंच सकती प्रक्रिया

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

एचएससी रिजल्ट 2025: कक्षा 12 परीक्षा परिणाम घोषित

बोर्ड द्वारा सुबह 11 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की घोषणा की गई। इस साल राज्य का रिजल्ट 91.88 फीसदी रहा। इस साल कक्षा 12 के नतीजों में कोंकण क्षेत्र ने बाजी मारी है। इस साल भी कक्षा 12 के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। 94.58 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। जबकि लड़कों का रिजल्ट 89.51 फीसदी रहा है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 5.07 फीसदी ज्यादा रहा है। कक्षा 12 के नतीजे अब ऑनलाइन आने शुरू हो गए हैं। छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर ऑनलाइन नतीजे देख सकेंगे।

Maharashtra hsc result 2025 beed santosh deshmukh daughter vaibhavi topped 12th board exam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2025 | 02:04 PM

Topics:  

  • Beed News
  • Maharashtra Board HSC Result
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.