2 नेतापुत्रों का सड़क पर उत्पात: बीड और कोल्हापुर में नेताओं के बेटों ने कार से कुचला, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Maharashtra Road Accident: बीड और कोल्हापुर में दो नेताओं के बेटों की लापरवाह ड्राइविंग ने 4 लोगों की जान ले ली। बीड में कार रेसिंग के दौरान दंपति और कोल्हापुर में नशे में 2 युवकों को कुचला।
In Kolhapur, the son of a former director of Gokul took the lives of two people
महाराष्ट्र सड़क हादसासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बीड और कोल्हापुर में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत।

  • बीड में भाजपा पार्षद के बेटे की कार से दंपति की मौत।

  • कोल्हापुर में NCP नेता के बेटे पर नशे में कार चलाने का आरोप।

Beed Kolhapur Road Accident News: महाराष्ट्र में तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से वाहन चलाने के दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों की जान चली गई।

बीड के माजलगांव और कोल्हापुर में हुए इन हादसों में स्थानीय राजनीतिक नेताओं के बेटों पर कार चलाने के दौरान दुर्घटना करने के आरोप लगे हैं। दोनों घटनाओं के बाद संबंधित इलाकों में चर्चा शुरू हो गई है।

बीड में भाजपा पार्षद के बेटे की कार से दंपति की मौत

पहली घटना बीड जिले के माजलगांव की है। यहां भाजपा पार्षद दिलीप मेंडके के बेटे दक्ष मेंडके पर कार से टक्कर मारने का आरोप है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय दो युवक अपनी कारों से रेसिंग कर रहे थे। इसी दौरान दक्ष मेंडके की कार ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार प्रल्हाद गायकवाड़ और उनकी पत्नी सुनीता गायकवाड़ उछलकर करीब 100 से 150 फीट दूर जा गिरे। हादसे में प्रल्हाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनीता ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

In Kolhapur, the son of a former director of Gokul took the lives of two people
MP News: बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुएं में जा समाई तेज रफ्तार कार...दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत, मंदसौर में मातम

बच्चों की शिकायत पर मामला दर्ज

गायकवाड़ दंपति के बच्चों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दक्ष मेंडके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में कार रेसिंग और तेज रफ्तार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

कोल्हापुर में शराब के नशे में कार चलाने का आरोप

दूसरी घटना कोल्हापुर की है। यहां कथित तौर पर शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चला रहे पद्म सिंह पाटिल पर बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारने का आरोप है। पद्म सिंह पाटिल पूर्व गोकुल डेयरी निदेशक और एनसीपी नेता रणजीत सिंह पाटिल के बेटे बताए जा रहे हैं।

In Kolhapur, the son of a former director of Gokul took the lives of two people
MP News: बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुएं में जा समाई तेज रफ्तार कार...दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत, मंदसौर में मातम

दो युवकों की मौके पर ही मौत

इस हादसे में बाइक सवार उमेश पाथरुड और गणेश पाथरुड की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को बचने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर शोक और आक्रोश का माहौल है।

लापरवाह ड्राइविंग पर उठे सवाल

बीड शहर और कोल्हापुर की दोनों घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरे को फिर उजागर किया है। खासकर शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक सड़कों पर रेसिंग जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है।