महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा! गोकुल डेयरी ने गाय के दूध में 4 और भैंस के दूध में 6 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दाम

Maharashtra Gokul Milk Price Hike: कोल्हापुर के गोकुल दूध संघ ने भैंस के दूध में 6 रुपये और गाय के दूध में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। खरीद भाव कम बढ़ने से किसान भी नाराज हैं।
Gokul Dairy has increased milk prices by 4 to 6 rupees
महाराष्ट्र दूध कीमत, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गोकुल डेयरी ने दूध की कीमतों में 4 से 6 रुपये तक बढ़ोतरी की।

  • नई दरें 21 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं।

  • दूध उत्पादकों को भी 2 से 3 रुपये प्रति लीटर ज्यादा मिलेंगे।

  • पशु चारे की बढ़ती कीमतों से किसान अब भी परेशान हैं।

Maharashtra Milk Rates Price Hike: महाराष्ट्र में दूध खरीदने वाले परिवारों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ यानी गोकुल डेयरी ने गाय और भैंस के दूध की बिक्री कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

नई दरें 21 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। इसके तहत भैंस का दूध 6 रुपये और गाय का दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस फैसले का असर गोकुल के सप्लाई क्षेत्र में दूध खरीदने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा।

भैंस का दूध 6 और गाय का 4 रुपये महंगा

गोकुल डेयरी ने दोनों प्रकार के दूध की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोतरी की है। भैंस के दूध के लिए ग्राहकों को अब प्रति लीटर 6 रुपये अतिरिक्त देने होंगे, जबकि गाय के दूध पर 4 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू बजट पर दिखाई देगा। यदि कोई परिवार प्रतिदिन 2 लीटर भैंस का दूध खरीदता है तो उसे रोजाना 12 रुपये और महीने में करीब 360 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। वहीं, 2 लीटर गाय का दूध खरीदने वाले परिवार का मासिक खर्च लगभग 240 रुपये बढ़ जाएगा।

Gokul Dairy has increased milk prices by 4 to 6 rupees
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंड; मुंबई और नागपुर का मौसम जानें

दूध उत्पादकों को भी मिलेगा बढ़ा हुआ भाव

महाराष्ट्र राज्य में गोकुल ने ग्राहकों के लिए बिक्री कीमत बढ़ाने के साथ दूध उत्पादकों को मिलने वाली खरीद कीमत में भी इजाफा किया है। भैंस के दूध पर किसानों को अब 3 रुपये प्रति लीटर और गाय के दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर अधिक मिलेंगे।

गोकुल के चेयरमैन राजेश पाटिल के मुताबिक, सूखे की स्थिति और किसानों की आर्थिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। डेयरी के बोर्ड के सभी 25 निदेशकों ने कीमतों में बढ़ोतरी पर सहमति जताई है। नई दरें लगभग 131 दिनों यानी मार्च 2027 तक लागू रहेंगी।

Gokul Dairy has increased milk prices by 4 to 6 rupees
महाराष्ट्र में सूखे का गहराया संकट, रबी बुआई में भारी गिरावट की आशंका; सरकार पर विपक्ष का हमला

पशु आहार महंगा, किसानों ने जताई नाराजगी

दूसरी ओर, दूध उत्पादकों का कहना है कि खरीद कीमत में हुई बढ़ोतरी उनकी लागत के मुकाबले पर्याप्त नहीं है। पशुओं के चारे और रखरखाव पर लगातार खर्च बढ़ रहा है। किसानों के अनुसार, पशु आहार का एक बोरा 2,100 से 2,200 रुपये तक पहुंच गया है।

डेयरी फार्म में प्रतिदिन तीन से चार बोरों की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में दूध के खरीद भाव में 2 से 3 रुपये की बढ़ोतरी से उनकी आर्थिक परेशानी पूरी तरह दूर नहीं होगी।