Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीड हत्याकांड के आरोपी वाल्मिक कराड की संपत्ति देख उड़ जाएंगे होश, ED ने भेजा नोटिस

बीड में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड की संपत्ति को लेकर सभी के होश उड़ गए है। ईडी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ईडी ने वाल्मिक कराड को नोटिस भेज दिया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jan 09, 2025 | 01:54 PM

ईडी ने कराड को भेजा नोटिस (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बीड के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में सरेंडर करने वाले वाल्मिक कराड पर अब (ईडी) ने अपना शिकंजा कस दिया है। वाल्मिक कराड की बेहिसाब संपत्ति को लेकर उसे ईडी का नोटिस मिल चुका है।

वहीं ऐसी रिपोर्ट है कि वाल्मिक कराड की संपत्ति के बारे में जान कर जांच एजेंसी के भी होश उड़ गए हैं। सर्वपक्षीय नेताओं का आरोप है कि कराड के संबंध कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे से हैं। कहा जा रहा है कि कराड की अगुवाई में बीड में जबरन वसूली का बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था।

इस मुद्दे पर संजय राउत ने भी बड़ा खुलासा किया है। उद्धव बालासाहेब ठाकरे ( यूबीटी) गुट के प्रवक्ता संजय राउत का आरोप है कि इस रैकेट में बीड पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने बीड के पूरे पुलिस बल को बर्खास्त करने की मांग की है।

1,500 करोड़ की संपत्ति अर्जित की

एक इंटरव्यू में बीजेपी विधायक सुरेश धस ने इस बात का दावा किया है कि वाल्मिक कराड ने करीब 1,500 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। इस संपत्ति की जांच के लिए ईडी ने 2 महीने पहले उसे नोटिस जारी किया था।

इस दावे को लेकर सांसद बजरंग सोनवणे ने कहा कि धस पांचवीं बार विधायक हैं, इसलिए वह पढ़ने और बोलने वाले नेता हैं। अगर उनके पास कोई सबूत होगा, तभी वे इस तरह का दावा कर रहे है। जांच एजेंसी को इस पर पूरी नजर रखनी चाहिए।

31 दिसंबर को किया सरेंडर

आपको बताते चलें कि संतोष देशमुख हत्याकांड में महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी एवं बीड जिले में एक सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में वांछित वाल्मिक कराड ने 31 दिसंबर को पुणे में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पुलिस के पास जाने से पहले कराड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उसने सरेंडर करने की घोषणा करते हुए दावा किया कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हत्या के मामले में उसका नाम जोड़ा जा रहा है। बाद में उसे बीड जिले के केज की एक अदालत में ले जाया गया। अदालत ने देर रात की सुनवाई में उसे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ​​द्वारा मांगी गई 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Ed sent notice to walmik karad accused in santosh deshmukh murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 08, 2025 | 09:37 AM

Topics:  

  • Enforcement Directorate

सम्बंधित ख़बरें

1

189 शेल कंपनियां, 450 करोड़ का घोटाला और मौत का कारोबार, कफ सिरप सिंडिकेट पर ED का शिकंजा

2

कफ सीरप मामले में ED का बड़ा एक्शन, यूपी-झारखंड और गुजरात में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

3

ठाणे में ED और ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी, आतंकी फंडिंग मामले हुई कार्रवाई, सिमी कनेक्शन आया सामने

4

अनिल अंबानी के खिलाफ ED का बड़ा ऐक्शन, 1120 करोड़ की संपत्ति जब्त; जानें किस मामले में हुआ एक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.