Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Beed Politics: खोक्या भाई की गिरफ्तारी पर मचा सियासी घमासान, अब चुप नहीं रहूंगी…पंकजा और धस में छिड़ी बहस

भाजपा विधायक सुरेश धस के फरार कार्यकर्ता सतीश भोसले उर्फ खोक्या को आखिरकार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दबोच लिया गया है। इस मामले में अब पंकजा मुंडे और सुरेश धस आमने-सामने आ गए है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Mar 13, 2025 | 01:27 PM

पंकजा मुंडे-सतीश भोसले-सुरेश धस (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भाजपा विधायक सुरेश धस के फरार कार्यकर्ता सतीश भोसले उर्फ खोक्या को आखिरकार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से दबोच लिया गया है। बीड और उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने जॉइंट ऑपरेशन की मदद से बुधवार को यह कामयाबी हासिल की है। बीड पुलिस को खोक्या की आखिरी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी। इसके बाद तुरंत यूपी पुलिस को अलर्ट किया गया। जिसके बाद खोक्या को प्रयागराज एयरपोर्ट के पास से अरेस्ट किया गया।

ऐसी रिपोर्ट है कि वह एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ कर बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में गिरफ्तारी से बचने के लिए खोक्या बस से सफर करते हुए यूपी पहुंचा था। खोक्या का ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए बीड पुलिस प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। यूपी पुलिस पहले आरोपी को लोकल कोर्ट में पेश करेगी। उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उसे महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

पंकजा ने धस पर साधा निशाना

उधर बीजेपी के अंदर भी विधायक सुरेश धस और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के बीच का झगड़ा खुल कर सामने आ गया है। धस ने पंकजा पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाया है। इसके पंकजा भड़की हुई हैं। उन्होंने बुधवार को विधानसभा परिसर में कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव में धस के लिए प्रचार किया था या नहीं। इसे रिकॉर्ड में जाकर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर मैंने प्रचार नहीं किया होता तो क्या धस का 75,000 वोटों से निर्वाचित होना संभव था।

सतीश भोसले का वीडियो वायरल

महाराष्ट्र से फरार BJP नेता सतीश भोंसले उर्फ खोक्या भाई को UP के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। खोक्या पर हत्या के प्रयास, नारकोटिक्स और वन्य जीवों का शिकार करने सहित कुल 8 FIR है।

महाराष्ट्र से फरार BJP नेता सतीश भोंसले उर्फ खोक्या भाई को UP के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।

खोक्या पर हत्या के प्रयास, नारकोटिक्स और वन्य जीवों का शिकार करने सहित कुल 8 FIR है।

सतीश भोंसले BJP की खानाबदोश जनजाति शाखा "भटके विमुक्त अघाड़ी" का पदाधिकारी है। pic.twitter.com/1JiFULjQJT

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 13, 2025

पंकजा ने कहा लोगों के काम नहीं करने पर भी धस इतने मतों से कैसे जीते? इस पर उन्हें आत्म परीक्षण करना चाहिए। इसके विपरीत जब में लोकसभा का चुनाव लड़ रही थी तो कई लोगों ने मेरी मदद नहीं की। लेकिन मैंने वह विषय छोड़ दिया। क्योंकि इस बारे में सार्वजनिक रूप से बोलना पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है।

पार्टी नेताओं से शिकायत, अब चुप नहीं रहूंगी

पंकजा ने आगे कहा पहले मैं चुप थी लेकिन अब मैंने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और हमारे संगठन के नेताओं के साथ इस बारे में चर्चा की है। उन्होंने कहा कि में यह उम्मीद करती हूं कि सुरेश धस किसी ऐसे मामले पर मेरा नाम नहीं लेंगे जिसका मुझसे कोई लेना देना नहीं है। नागपुर अधिवेशन से लेकर अब तक पिछले चार-पांच महीनों से चुप रही हूं, ताकि धस आगे किसी तरह का बयान देकर पार्टी के भीतर कोई परेशानी पैदा न करें, लेकिन ऐसा नहीं होने पर अब मैंने पार्टी नेताओं से अनुरोध किया है कि वे धस को समझाएं।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

धस ने कहा कि मैं बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीत कर आया हूं, मैंने किसी और उम्मीदवार का प्रचार नहीं किया। जबकि पंकजा ने वहां निर्दलीय उम्मीदवार का प्रचार किया। वे खुद को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव कहती हैं। फिर वे बीड में सिर्फ एक विधायक होने की बात क्यों करती है। पार्टी विरोधी काम मैंने नहीं, पंकजा ने किया है। कार्रवाई करनी है तो उन पर होनी चाहिए।

खोक्या भाई के खिलाफ क्या है मामला?

बीजेपी विधायक धस के करीबी खोक्या हाल ही में उस समय सुर्खयों में आया था, जब उसके द्वारा एक शख्स की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसके अलावा वन विभाग की छापेमारी में भी खोक्या के घर से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। उस पर वन्यजीवों की हत्या करने और उनके अवशेष अपने घर पर रखने के भी आरोप हैं। इसके अलावा उस पर और भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में सतीश भोसले का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कार के डैशबोर्ड पर 500 और 200 रुपए के नोटों का बण्डल फेंकता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि यह वीडियो कब बनाया गया था। इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

Beed politics pankaja and dhas political uproar over satish bhosale arrest in up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 07:20 AM

Topics:  

  • Beed
  • Beed police
  • Pankaja Munde
  • Suresh Dhas

सम्बंधित ख़बरें

1

जालना के DSP को पड़ेगी लात! वायरल वीडियो पर भड़के बच्चू कडू, बोले- इसके पीछे…

2

धनंजय मुंडे का खेल खत्म! अंजलि दमानिया ने भेज दिया CM फडणवीस को कानूनी नोटिस, एक्शन पर टिकी निगाहें

3

CM फडणवीस ने मुंबई फहराया तिरंगा, डिप्टी सीएम शिंदे ने ठाणे तो अजित पवार ने बीड में किया ध्वजारोहण

4

7 साल बाद मां-बेटे का मिलाप, पुलिस ने नहीं छोड़ी उम्मीद, बीड का VIDEO हुआ वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.