Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेरे पैर मत छूना…अजित पवार ने लगाई फटकार, बीड में कार्यकर्ताओं से माला-शॉल लेने से किया इनकार, बोले- इस लायक नहीं

Maharashtra politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आज बीड जिले का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान अजित पवार ने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई और कार्यकर्ताओं द्वारा किया सम्मान भी स्वीकार नहीं किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 02, 2025 | 09:11 PM

अजित पवार (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

बीड: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को बीड का दौरा किया। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही अपनी छवि सुधारने के निर्देश दिए है। वक्फ संशोधन विधेयक पर डिप्टी सीएम अजित पवार का कहना है, “चिराग पासवान, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार और एकनाथ शिंदे को शामिल करते हुए एनडीए के भीतर उचित रास्ते को लेकर चर्चा हुई।”

अजित पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आज के नेताओं के पैर न छुएं क्योंकि वे इसके लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता और चाचा के आशीर्वाद से ठीक हैं। अजित पवार ने यह टिप्पणी यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की युवा शाखा की एक रैली के दौरान की। वह बीड के एक दिवसीय दौरे पर आए थे।

राकांपा प्रमुख अजित पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके दौरे के दौरान उन्हें मालाएं, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट करने पर फटकार लगाई। अजित पवार ने कहा, ‘‘मुझे कुछ मत दीजिए। मैं सिर्फ प्यार और सम्मान चाहता हूं। मेरे पैर न छुएं। आजकल के नेता पैर छूने के लायक नहीं हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

बारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख

अकोला में गर्मी की शुरुआत में ही जलसंकट गहराया, काटेपूर्णा बांध में 37.83% जलभंडारण

भंडारा: लाखांदुर में आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश का कहर, मक्का और बागवानी फसलों को भारी नुकसान

भंडारा: अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का छापा, तुमसर और गोबरवाही में 2.44 लाख का माल जब्त, आरोपियों पर मामला दर्ज

माता-पिता और चाचा का आशीर्वाद साथ

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे माता-पिता और चाचा के आशीर्वाद से मैं ठीक हूं। मुझे सिर्फ आपका प्यार और आपसी सम्मान चाहिए।” अजित पवार की बगावत की वजह से 1999 में उनके चाचा शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा का विभाजन हो गया है। उन्होंने जुलाई 2023 में पार्टी का विभाजन किया और भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल हो गए। राज्य सरकार में उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया गया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को बीड जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे छवि साफ रखें और आपराधिक तत्वों से दूर रहें। अजित पवार ने यहां राकांपा के युवा कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

उनकी यह टिप्पणी पिछले साल जिले में मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की जघन्य हत्या और राकांपा नेता धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड की जबरन वसूली से संबंधित मामले में गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में आई है। धनंजय मुंडे कैबिनेट मंत्री थे और पिछले महीने दबाव में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

अपनी छवि साफ रखें – अजित पवार

आपको बता दें कि राकांपा प्रमुख अजित पवार जिले के संरक्षक मंत्री भी हैं। अजित पवार ने कहा, ‘‘अपनी छवि साफ रखें और असामाजिक तत्वों से दूर रहें।” अजित पवार ने कहा कि ताप ऊर्जा केंद्र के पास ‘फ्लाई-ऐश’ (कोयले की राख) के संग्रह का व्यवसाय करने वाले गिरोहों के साथ-साथ बीड में रेत और भू-माफिया को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Ajit pawar in beed do not touch feet of today leaders they do not deserve it

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2025 | 09:11 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Beed News
  • Maharashtra News
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.