-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Balasaheb Thackeray Sachin Tendulkar Controversy Mumbai For All Indians
‘तूने जो कमाया है उसे गंवा मत देना’, सचिन तेंदुलकर ने ऐसा क्या कहा कि बालासाहेब को देनी पड़ गई थी चेतावनी
- Written By: प्रिया जैस
Balasaheb Thackeray to Sachin Tendulkar: जब बालासाहेब ठाकरे ने सचिन तेंदुलकर को दी थी नसीहत- 'राजनीति की पिच पर बल्लेबाजी मत करो'। पढ़ें मुंबई और मराठी अस्मिता से जुड़ा यह चर्चित किस्सा।

बालासाहेब ठाकरे और सचिन तेंदुलकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Balasaheb Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में बालासाहेब ठाकरे का कद ऐसा था कि बिना चुनाव लड़े और बिना किसी संवैधानिक पद पर रहे, वे दशकों तक सत्ता और समाज की दिशा तय करते रहे। उनकी जयंती के अवसर पर उनसे जुड़ा एक चर्चित किस्सा आज भी राजनीतिक और सामाजिक बहसों में याद किया जाता है, जब उन्होंने क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर को सार्वजनिक रूप से नसीहत दी थी।
मामला तब का है, जब सचिन तेंदुलकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह पहले भारतीय हैं और फिर महाराष्ट्रीयन। उनसे पूछा गया था कि क्या मुंबई सिर्फ मराठियों की है? इस पर सचिन ने जवाब दिया था कि मुंबई सभी भारतीयों की है। यह बयान बालासाहेब ठाकरे को नागवार गुजरा। उनके अनुसार, मराठी अस्मिता और मुंबई के सवाल पर इस तरह की टिप्पणी मराठी जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी।
सामना में लिखा खुला पत्र
बालासाहेब ठाकरे ने इस पर सीधे प्रतिक्रिया दी और शिवसेना के मुखपत्र सामना में सचिन के नाम एक खुला पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने तीखे शब्दों में लिखा कि सचिन को क्रिकेट तक ही सीमित रहना चाहिए और राजनीति की पिच पर बल्लेबाजी करने से बचना चाहिए। ठाकरे ने लिखा, “क्रिकेट की पिच पर तूने जो कमाया है, उसे राजनीति की पिच पर गंवाने की कोशिश मत कर। यह सलाह तेरे भले के लिए है।”
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
राम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
उन्होंने आगे लिखा कि सचिन के चौकों-छक्कों पर देश तालियां बजाता है, लेकिन अगर मराठी जनता के अधिकारों के मुद्दे पर उनकी बात मराठियों को चोट पहुंचाएगी, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ठाकरे ने इस पत्र में समकालीन क्रिकेटरों पर भी तंज कसते हुए लिखा कि खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं या सिर्फ अपने फायदे के लिए यह सवाल भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें – अखबार ने उठाया सवाल…तो बाल ठाकरे ने ऑफिस में भिजवा दिया अपना चांदी का सिंहासन! पढ़िए पूरा किस्सा
बालासाहेब ने दिया साफ संदेश
पत्र का लहजा सख्त था और संदेश साफ कि लोकप्रियता जिम्मेदारी के साथ आती है। यह घटनाक्रम बालासाहेब ठाकरे की उस छवि को रेखांकित करता है, जिसमें वे मराठी अस्मिता के सवाल पर किसी भी बड़े नाम से टकराने से नहीं हिचकते थे।
गौरतलब है कि 17 नवंबर 2012 को 86 वर्ष की उम्र में बालासाहेब ठाकरे का निधन हुआ, लेकिन ऐसे किस्से आज भी उनके बेबाक और आक्रामक राजनीतिक व्यक्तित्व की याद दिलाते हैं।
Balasaheb thackeray sachin tendulkar controversy mumbai for all indians
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
Aug 04, 2026 | 04:33 PMमहायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
Aug 04, 2026 | 04:25 PMराम मंदिर चंदा और जमीन खरीद विवाद: डिंपल यादव और सपा सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 04, 2026 | 04:22 PMGondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
Aug 04, 2026 | 04:20 PMनालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
Aug 04, 2026 | 04:20 PMसिंहस्थ कुंभ 2027: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में विरासत संरक्षण तेज, यूनेस्को टैग और दावोस में प्रचार की बनी योजना
Aug 04, 2026 | 04:18 PMMonsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी
Aug 04, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM













