- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Waqf Board Newly Appointed Chairman Dr Wajahat Mirza Visited The Headquarters Assured To Solve The Problems Of The Board
वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त चैयरमैन डॉ. वजाहत मिर्जा ने किया मुख्यालय का दौरा, बोर्ड की समस्याओं को हल करने का दिया आश्वासन
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड (Maharashtra State Waqf Board) के नवनियुक्त चैयरमैन डॉ. वजाहत मिर्जा (Dr. Wajahat Mirza) ने मंगलवार को बोर्ड के औरंगाबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) अनिस शेख ने डॉ. मिर्जा का स्वागत किया।
इस दौरे में बोर्ड के चैयरमैन डॉ. वजाहत मिर्जा ने बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद साधकर उनकी समस्याओं को जाना। उसके बाद उन्होंने बोर्ड की कामकाज का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बोर्ड के उन्नति के लिए कुछ उपाय, सुझाव, बोर्ड का कामकाज करते समय अधिकारियों और कर्मचारियों की समक्ष आ रही परेशानियों से नवनियुक्त चैयरमैन डॉ. वजाहत मिर्जा अवगत हुए।
सम्बंधित ख़बरें
लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
120 फ्रेम्स, 72 संग्राहक: ‘CSNPEX 2026’ में दिखा 1840 से 2025 तक डाक टिकटों का ऐतिहासिक सफर
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, पाकिस्तान के कब्जे से जम्मू-कश्मीर वापिस लें भारत
औरंगाबाद में महिला ने चार बच्चों के साथ खुद भी खाया जहर, 3 बेटियों की मौत…सामने आ रही ये वजह
उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वे उनकी सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास करेंगे। डॉ. मिर्जा ने बोर्ड के कामकाज को गति देने के लिए नौकर भरती पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बोर्ड में पेंडिंग सारे कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर कार्यालयीन अधीक्षक सैयद शाकेर अली, आसिफ अहमद,शफिक अहमद, काजी शारेक, अब्दुल अजीम, सैयद अकिलोददीन, मोहम्मद मुदस्सीर, अश्फाक शेख आदि उपस्थित थे।
दो मुस्लिम सांसदों को बोर्ड का सदस्य बनाया गया
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मुंबई में बोर्ड के सदस्यों के उपस्थिति में डॉ. वजाहत मिर्जा का महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के चैयरमैन पद पर निर्विरोध चयन हुआ। बीते तीन साल से अधिक समय से बोर्ड का चैयरमैन पद खाली था। डॉ. मिर्जा की नियुक्ति के चलते बोर्ड के कामकाज को गति मिलने के आसार है। वैसे, राज्य के अल्पसंख्याक मंत्रालय ने बोर्ड के सालों से रिक्त पड़े सभी सदस्यों की नियुक्ति की। उसमें राज्य के दो मुस्लिम सांसदों को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। जिसमें राज्यसभा सदस्य फौजिया खान और औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील शामिल है। बोर्ड में सभी सदस्यों की नियुक्ति के चलते बीते कुछ माह से बोर्ड के कामकाज को गति मिली है। बोर्ड के सीईओ अनिस शेख के मार्गदर्शन में सालो से पेंडिंग सारे मामलों का निपटारा किया जा रहा है। बोर्ड के सदस्यों का प्रयास है कि लोगों के काम जल्द से जल्द पूरे हो।
Waqf board newly appointed chairman dr wajahat mirza visited the headquarters assured to solve the problems of the board
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














