- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Waluj Midc Pipe Supply Fraud Minsun Infra Kp Sales
पाइप सप्लाई के बाद 91 लाख की ठगी, दंपति पर केस, वालूज MIDC में औद्योगिक धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा
Pipe Supply Fraud: वालूज एमआईडीसी में पाइप व फिटिंग सामग्री की खरीद के बाद 91.82 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुणे की मिन्सुन इन्फ्रा कंपनी के संचालक दंपति पर केस दर्ज हुआ है।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Fraud Case: छत्रपति संभाजीनगर पुणे स्थित मिन्सुन इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा.लि. के संचालकों ने वालूज औद्योगिक वसाहत स्थित केपी सेल्स कार्पोरेशन कंपनी से पाइप व फिंटिंग की सामग्री खरीदने के बाद 91 लाख, 82, 789 रुपए का चूना लगाने की घटना प्रकाश में आई है।
इस बाबत पुणे स्थित मिन्सुन इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रालि के संचालक दंपति के खिलाफ 24 दिसंबर को वालूज एमआईडीसी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जयराज बाबूराव पाटील (53) की वालूज औद्योगिक वसाहत में केपी सेल्स कॉर्पोरेशन नामक कंपनी है, जो औद्योगिक क्षेत्र में टाटा व जिंदाल कंपनियों के पाइप सप्लाय व बेचती है।
पुणे स्थित मिन्सुन इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रालि के संचालक /संचालक राहुल माहिमकर व उनकी पत्नी प्रीति माहिमकर 29 अप्रैल 2025 को जयराज पाटील की कंपनी में आए व जिंदाल कंपनी के पाइप की जरूरत होने की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
क्रेडाई-एमसीएचआई की प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में दिग्गज बिल्डरों के प्रोजेक्ट, 17 अप्रैल से लगेगा मेला
रेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
पुलिस नौकरी का झांसा देकर 1.27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
उनकी ऑर्डर के अनुसार उनकी कंपनी को डीएमआईसी बिड़किन, पुडुचेरी, धारवाड़, कोल्हापुर के कागल, पुणे के चाकण व खोपोली इन साइटों पर कुल 2 करोड़, 26 लाख, 82,190 रुपए के पाइप व फिंटिंग की सामग्री सप्लाई की गई।
इसके एवज में जयराज पाटील को 1 कोटी 34 लाख 99, 401 रुपए केपी सेल्स कॉर्पोरेशन के खाते पर ट्रांन्सफर किए गए। शेष राशि 91 लाख, 82,000 रुपए नहीं दिए। इसके चलते जयराज पाटील ने राहुल माहिमकर व उनकी साझीदार प्रीति माहिमकर को कॉल किए, मगर उन्होंने रिसीव नहीं किए। बाद में उन्होंने संबंधितों से पैसे मिलने के बाद देने की बात कही।
मालिक से पैसे मिलने के बावजूद नहीं किया भुगतान
जिस साइट पर माहिमकर दंपति ने माल सप्लाई किया, वहां पर जयराज पाटील के पूछताछ करने पर पता चला कि मिन्सुन इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रालि के संचालक राहुल व प्रीति माहिमकर को इसके पैसे मिले चुके हैं, परंतु उन्होंने जयराज पाटील को नहीं दिए। पाटील की फरियाद पर मिन्सुन इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रालि के संचालक दंपति पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पर्याप्त राशि न होने से चेक हुए बाउंस
जयराज पाटील ने व्यवहार के बारे में माहिमकर से पूछताछ करने पर बतौर सुरक्षा एक्सिस बैंक के 6 चेक दिए। हालांकि, एक्सीस बैंक में व्यवहार असक्रिय होने पर पाटील के आपत्ति जताने पर माहिमकर ने उन्हें कोटक महिंद्रा बैंक के 6 चेक दिए।
यह भी पढ़ें:-सुशासन सप्ताह में प्रशासनिक अधिकारियों को मार्गदर्शन, तकनीक का उपयोग मानव हित में जरूरी: मुंडे
चेक बैंक में भुनाने के लिए डालने के बाद उसमें पर्याप्त राशि नहीं होने से उसका भुगतान नहीं हो सका। तदुपरांत राहुल माहिमकर ने आईसीआईसीआई बैंक के 6 चेक दिए। ये चेक बैंक में भुनाने के लिए डालने के बाद माहिमकर ने प्रक्रिया रोक चेक वापस मांग लिए। हालांकि, उनके खाते में पर्याप्त धनराशि होने का दावा भी पाटील ने किया है।
Waluj midc pipe supply fraud minsun infra kp sales
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMउधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PMकेदारनाथ यात्रा 2026: भारी बर्फबारी भी नहीं रोक पाई भक्तों का रास्ता! तैयारियां तेज गति से जारी
Apr 08, 2026 | 10:15 PMबुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PMहवाई सीमा में घुसा विदेशी विमान तो टूटेगा सीजफायर, IRAN ने US-इजरायल को दिया आखिरी अल्टीमेटम
Apr 08, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM














