छत्रपति संभाजी नगर में HSRP सेंटर बढ़ाने का मास्टरप्लान, RTO अधिकारियों ने जारी किए निर्देश
Chhatrapati Sambhaji Nagar : महाराष्ट्र सरकार के द्वारा 1 अप्रैल 2019 से पहले निर्मित गाड़ियों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए जिले में सेंटर बढ़ाने की कवायद जारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: 1 अप्रैल 2019 से पहले निर्मित पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाने के लिए जिले भर में वर्तमान में 55 केंद्र हैं। इनमें से 42 केंद्र शहर में और 13 केंद्र ग्रामीण परिसर में हैं। ये केंद्र वाहनों की संख्या के हिसाब से कम पड़ रहे हैं, और केंद्रों की संख्या बढ़ाने के लिए वरिष्ठ स्तर पर आरटीओ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी वर्ग इन केंद्रों को बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। साल 2019 से पहले निर्मित पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाने की समय सीमा हाल ही में बढ़ा दी गई है। अब ये नंबर प्लेट 30 नवंबर तक लगाई जा सकेगी. जिले में लगभग 9 लाख 50 हजार वाहनों की संख्या हैं। इनमें से लगभग 2.5 लाख वाहन मालिकों ने इन नंबर प्लेटों के लिए पंजीकरण कराया है।
इनमें से अभी तक केवल डेढ़ लाख तक वाहन धारकों ने ही ये नंबर प्लेट लगाए हैं। शेष वाहन धारकों के लिए 30 नवंबर तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। हालांकि इसके लिए पर्याप्त संख्या में केंद्र उपलब्ध न होने के कारण वाहन मालिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरटीओ अधिकारियों की बैठक में जिले में केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यह काम अनुभवी कारीगरों को देने की तैयारी चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जलापूर्ति योजना पर सीएम फडणवीस सख्त, अधिकारियों को निर्देश- छत्रपति संभाजीनगर को समय पर दें शुद्ध पानी
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में फिर एक बार गूंजेगा मराठा आरक्षण का मुद्दा,आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठेंगे जरांगे
वाहन धारकों को करना पड़ता है लंबा इंतजार
जिले के के 55 केंद्रों में से 42 केंद्र शहर में हैं। चूंकि यहां वाहनों की संख्या के मुकाबले इन केंद्रों की संख्या कम हैं। इसलिए वाहन धारकों को कई दिनों इंतजार करना पड़ रहा है। इसमें शहर को छोड़कर पूरे ग्रामीण क्षेत्र के लिए केवल 13 केंद्र हैं। इसलिए वाहन धारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस काम को जल्दी और समय पर पूरा करने के लिए नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों को बढ़ाने की कवायद तेज हो गई हैं।
