- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- The Woman Was Cheating By Posing As An Army Officer Arrested
आर्मी ऑफिसर बन ठग रही थी महिला, सेना की वर्दी पहनकर बना रही थी सबको बेवकूफ
हाल ही में दौलताबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामना आया है। यहां एक महिला ने खुद को रिटायर आर्मी ऑफिसर बताकर दुनिया तो प्रभावित कर दिया। शारीरिक भाषा से वो खुद को सैन्य अधिकारी साबित कर देती थी।
- Written By: अपूर्वा नायक

फर्जी महिला ऑफिसर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: सेना की वर्दी, सीने पर तमगे और लाल पोशाक में दिखने वाली 48 वर्षीय महिला को देखकर हर कोई सलाम ठोकता था। लोग मानते थे कि वह देश की सेवा कर चुकी एक सेवानिवृत्त महिला अधिकारी है। लेकिन हकीकत में यह एक बड़ा फर्जीवाड़ा निकला।
खुफिया विभाग (आईबी) की सतर्कता और दौलताबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस ‘फर्जी कैप्टन’ का खेल खत्म हो गया। दौलताबाद इलाके में रहने वाली महिला का नाम रुचिका अजीत जैन है, जो अस्थायी रूप से धरमपुर, छत्रपति संभाजी नगर की निवासी बताई गई है। उसके खिलाफ दौलताबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने छापा मारकर उसके घर से भारी मात्रा में सेना की वर्दियां, नेमप्लेट, नकली पहचान पत्र, मेडल, सैनिकों की तस्वीरें और विभिन्न संगठनों से मिले सम्मान जब्त किए, पुलिस जांच में सामने आया है कि शहर की कई आर्मी भर्ती तैयारी करानेवाली अकादमियों ने इस महिला को अपने कार्यक्रमों में मंच पर उतारा था। छात्रों को प्रेरित करने के नाम पर ‘कैप्टन’ बता कर उसकी खूब प्रशंसा की गई थी। यही नहीं, कई सामाजिक संगठनों ने भी उसे सम्मानित किया है। सूत्रों के अनुसार, राज्यभर में कई ऐसी अकादमियां चल रही हैं, जो युवाओं को नकली अधिकारियों से मिलवाकर गुमराह कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
डराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत
Akola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Gadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
घर आया LPG गैस सिलेंडर तो महिला ने उतारी आरती, शर्मा गया डिलिवरी ब्वाय, देखें वीडियो
असली से भी ज्यादा प्रभावशाली अंदाज
रुचिका जैन का रहन-सहन और शारीरिक भाषा इतनी प्रभावशाली थी कि वह खुद को वास्तविक सैन्य अधिकारी साबित कर देती थी। उसकी पहचान ने इतनी गहरी पैठ बना ली थी कि लोग सदेह करने की स्थिति में ही नहीं थे। कई अवसरों पर उसे ‘सेना सेवाओं’ के लिए पुरस्कार और मंचीय सम्मान भी दिए गए। आईबी की सूचना पर दौलताबाद पुलिस ने कार्रवाई की। सहायक फौजदार जाधव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच उपनिरीक्षक बोडखे को सौपी गई है। आरोपी के घर से मिले सामान में सेना की लड़ाकू वर्दी, ‘कैप्टन रुचिका जैन’ नाम की नेमालेट, विशेष बलों की पोशाक और विभिन्न संगठनों जैसे भारतीय जैन संगठन श्रीरामपुर, जैन नवयुवक मंडल चालीसगांव और नंदीग्राम मित्र मंडल बजाज नगर से मिले पुरस्कार भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- छात्राओं को बाइक से डराकर वायरल करता था वीडियो, पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर मांगी माफी
बैंक खाते सीज, कनेक्शन की जांच
पुलिस ने आरोपी का बैंक खाता सीज करने का पत्र जारी किया है। साथ ही, उसके श्रीरामपुर और मालेगांव कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी समझने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इसका कोई संबंध आतंकवादी गतिविधियों से तो नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम ने शहर की आर्मी भर्ती तैयारी अकादमियों और सामाजिक संगठनों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस और खुफिया विभाग की जांच जारी है।
The woman was cheating by posing as an army officer arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhopal स्टेशन पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, 5 सेकंड में 5 बार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक-VIDEO
Apr 03, 2026 | 06:53 PMइजरायल के ‘ऑयल हब’ पर ईरान का भीषण हमला, हाइफा में मची तबाही; मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया ‘एनर्जी वॉर’?
Apr 03, 2026 | 06:49 PMनरभक्षक बाघिन का आतंक, 100 से अधिक वनकर्मी, ड्रोन और शार्पशूटरों की टीम तलाश में जुटी, ग्रामीण दहशत में
Apr 03, 2026 | 06:46 PMसंत की असली पहचान क्या है? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया बड़ा सच
Apr 03, 2026 | 06:45 PMडराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत
Apr 03, 2026 | 06:37 PMLIVEIPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: पहली जीत हासिल करने उतरेगी चेन्नई, पंजाब किंग्स से होगा सामना
Apr 03, 2026 | 06:33 PMवरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Apr 03, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













