छत्रपति संभाजीनगर: चलती बस बना चोरों का अड्डा, 2 लाख के गहने उड़ाए; पुलिस अलर्ट

Sambhajinagar Crime: एसटी बस में सफर कर रही महिला के पर्स से 2.08 लाख के सोने के जेवर चोरी हो गए। घटना हर्सल टी प्वाइंट से चौका के बीच हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच फुलंब्री थाना को सौंपी।
Chhatrapati Sambhajinagar: Thieves steal jewellery worth Rs 2 lakh from a moving bus; police alert
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Sambhajinagar ST Bus Theft: छत्रपति संभाजीनगर शहर एवं परिसर में आपराधिक घटनाएं धमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में एसटी बस से यात्रा कर रही एक महिला के पर्स से 2 लाख, 8,895 रुपए मूल्य के सोने के आभूषण चोरी हो गए।

यह दुस्साहसपूर्ण चोरी की घटना 6 फरवरी को हसूल टी प्वाइंट से चौका गांव के बीच हुई। हर्सल पुलिस थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच के लिए उसे फुलंब्री पुलिस थाने को सौंपा गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मनीषा गणेश सालवे (26, निवासी एकता नगर, हसुल) 6 फरवरी की शाम करीब 6 बजे हर्सल टी प्वाइंट से पिशोर जाने के लिए एसटी बस (एमएच 14 बीटी 1918) में सवार हुई थीं। उनके पर्स में सोने के बेशकीमती जेवरात रखे हुए थे।

फुलंब्री पुलिस थाने में शिकायत की दर्ज

चौका गांव पहुंचने पर परिचालक टिकट कटवाने आया। जब उन्होंने पर्स में हाथ डाला, तो पर्स में रखे बेशकीमती आभूषण गायब होने की बात सामने आई।

भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने पर्स से 92, 330 रुपए का सोने का नेकलेस, 96, 565 रुपए की सोने की पोत और 20,000 रुपए मूल्य के कर्णफूल संग कुल 2 लाख 8,895 रुपए मूल्य के आभूषण चुरा लिए। प्रकरण में हसुल पुलिस थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com