संभाजीनगर में सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर लाखों की ठगी; युवा संकल्प संस्था के अध्यक्ष सचिन राठौड़ पर केस दर्ज
Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर में सोलर लैंप प्रोजेक्ट के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी। युवा संकल्प बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष सचिन राठौड़ के खिलाफ पुंडलिक नगर थाने में केस दर्ज।
- Written By: रूपम सिंह
छत्रपति संभाजीनगर सोलर लैंप प्रोजेक्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Solar Project Fraud: छत्रपति संभाजीनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था के नाम पर कार्यालय खोलने के बाद लोगों से ठगी करने व बाद में रातों-रात कार्यालय बंद कर फरार होने का प्रकरण सामने आया है। प्रकरण में युवा संकल्प बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था के अध्यक्ष सचिन राठौड़ के खिलाफ पुंडलिक नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जालना जिले के परतूर स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी ज्ञानेश्वर सालवे ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि मार्च 2023 में वे कामगार चौक, सिडको स्थित संस्था के कार्यालय गए थे। उनके साथ महेश धुमाल व गणेश जाधव भी मौजूद थे।
परियोजना के लिए पहले 3 लाख रुपए जमा कराई
जालना जिले में सोलर लैप प्रोजेक्ट बाबत पूछताछ करने पर संस्था की ओर से बताया गया कि परियोजना के लिए तीन लाख रुपये की अनामत राशि जमा करनी होगी। तदुपरांत शिकायतकर्ता ने 2 लाख रुपये नकद व एक लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए संस्था के खाते में जमा किए। अगले दिन जब ये परियोजना की जानकारी लेने कार्यालय पहुंचे, तो कार्यालय बंद मिला। आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की गई, परंतु मोबाइल फोन बंद मिला।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में सनकी युवक ने महिला पुलिसकर्मी और मासूम को बनाया बंधक, जान से मारने की दी धमकी
कल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद पर भारी तनाव; नमाज के बाद नारेबाजी, जवाब में हिंदुओं का हनुमान चालीसा पाठ
Dhule Police Action: बकरी ईद को लेकर धुले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आधी रात कॉम्बिंग ऑपरेशन से मचा हड़कंप
फुलंब्री: मुख्यमंत्री बलिराजा योजना से बनेगी 107 पाणंद सड़कें; 155 किमी लंबे रास्तों से किसानों को बड़ी राहत
मकान मालिक से पूछताछ करने पर पता चला कि किराया दिए बिना ही आरोपी वहां से फुर्र हो गया। शिकायतकर्ता ने बाद में तलाश की तो पता चला कि संस्था का कार्यालय सिडको-वालूज महानगर क्षेत्र में संचालित हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- फुलंब्री: मुख्यमंत्री बलिराजा योजना से बनेगी 107 पाणंद सड़कें; 155 किमी लंबे रास्तों से किसानों को बड़ी राहत
वहां जाकर परियोजना व जमा राशि के बारे में पूछताछ कर पैसे लौटाने की मांग की गई। समझा जाता है कि इस दौरान आरोपी ने राशि लौटाने से साफ इनकार करते हुए धमकाया व दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तदुपरांत शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ व उन्होंने पुंडलिकनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, प्रकरण की जांच पुलिस हवलदार सुरेश ताराव कर रहे है।
