छत्रपति संभाजीनगर में कर वृद्धि के खिलाफ व्यापारी महासंघ का विरोध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Sambhajinagar Traders Protest Tax Hike: संभाजीनगर में महानगरपालिका के आगामी बजट में कर वृद्धि न करने की मांग को लेकर जिला व्यापारी महासंघ ने विरोध जताया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
- Written By: अंकिता पटेल
Municipal Budget Tax Issue Maharashtra ( Source: Social Media )
Municipal Budget Tax Issue Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर आगामी महानगरपालिका अर्थसंकल्प में किसी भी प्रकार की कर वृद्धि न किए जाने की मांग को लेकर जिला व्यापारी महासंघ ने कड़ा विरोध जताया है।
इस संबंध में महासंघ की ओर से राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे, महापौर, स्थायी समिति सभापति, आयुक्त एवं उपमहापौर को ज्ञापन सौंपा गया।
महासंघ ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट कहा कि व्यापारियों और नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाले किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर 10 प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
आमने से दक्षिण मुंबई सिर्फ 1 घंटे में,16.69 Km लिंक रोड को मिली नई दिशा, MSRDC ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
IMD Mumbai: थमेगी मुंबई की रफ्तार! अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
ठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
ज्ञापन में प्रमुख रूप से नई आस्थापना कर पर रोक लगाने, शहर में हॉकर्स जोन विकसित करने, मालमत्ता कर में किसी भी प्रकार की दरवृद्धि न करने तथा पुनर्मूल्यांकन के नाम पर पुरानी कर प्रणाली में बदलाव न करने की मांग की गई है।
सड़क चौड़ीकरण के लिए मिले विशेष निधि
इसके अलावा शहर में पार्किंग और सुलभ शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करने, रविवार को नियमित कचरा सफाई शुरू करने तथा शहर के चारों ओर रिंग रोड निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के लिए विशेष निधि उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
महासंघ ने शहर में जलापूर्ति के लिए डाली जा रही पीवीसी पाइपलाइन में हो रही त्रुटियों को सुधारने, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुए निर्माण कार्यों की जांच कर खराब कार्यों को ठेकेदारों से पुनः करवाने और मनपा के धन की बचत सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर मनपा का 3,224 करोड़ का बजट पेश, शहर विकास और बुनियादी ढांचे पर जोर
साथ ही विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को लागू करने की मांग की गई। यह ज्ञापन देते समय व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष संजय कांकरिया, उपाध्यक्ष शिवशंकर स्वामी, लक्ष्मीनारायण राठी, जयंत देवलाकर, सरदार हरी सिंह, संतोष काले पाटील, सुरेंद्र सिंह साबरवाल, दर्पण मेहरा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
