Sambhajinagar Plastic Ban: प्लास्टिक लाने वालों पर मनपा की टेढ़ी नजर; 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
Sambhajinagar Plastic Ban: संभाजीनगर में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत मनपा ने सख्त कार्रवाई करते हुए 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
- Written By: केतकी मोडक
प्लास्टिक बैन (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapti Sambhajinagar Plastic Ban: छत्रपति संभाजीनगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने अब सख्त और आक्रामक रुख अपना लिया है। आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश तथा उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे के मार्गदर्शन में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत शहर के बाहर से प्लास्टिक लाने वाले वाहतूक कर्ताओं और आपूर्ति श्रृंखला पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि शहर में किसी भी माध्यम से प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रवेश न कर सके ।
जाफर गेट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: वाहन की तलाशी में मिला प्लास्टिक
सोमवार सुबह जोन क्रमांक 02 के जाफर गेट क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक की ढुलाई की गुप्त सूचना मिलने पर मनपा की टीम ने तत्काल जाल बिछाया। जांच के दौरान अब्बास ट्रांसपोर्ट के एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 13 बोरियों में भरा लगभग 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सारा प्लास्टिक जब्त कर लिया और ट्रांसपोर्ट मालिक पर मौके पर ही 25,000 रुपये का जुर्माना ठोंक दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों से 17 गुंठा जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, एडवोकेट से धोखाधड़ी में 18 पर FIR
कोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका
वाहन की तलाशी लेने पर मिला प्लास्टिक
- जांच के दौरान अब्बास ट्रांसपोर्ट द्वारा प्लास्टिक का परिवहन किया जा रहा था। जब टीम ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें 13 बोरी में लगभग 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद हुआ।
- नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित ट्रांसपोर्ट मालिक पर मौके पर ही 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और प्लास्टिक जब्त कर लिया गया।
- उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन केवल शहर में प्लास्टिक की बिक्री पर ही नहीं, बल्कि इसके स्रोत और परिवहन करने वालों पर भी कड़ी नजर रख रहा है। नागरिक मित्र दल और स्वच्छता निरीक्षक पूरी तरह सतर्क हैं। यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- आवश्यक होने पर संबंधितों पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे इस कार्रवाई में नागरिक मित्र दल के देविदास सुसर, स्वर्णसिंह परदेशी, बालाजी साबले और स्वच्छता निरीक्षक वंदना पवार ने सक्रिय भूमिका निभाई।
- आयुक्त अमोल येडगे ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और शहर को स्वच्छ, सुंदर तथा पर्यावरण के अनुकूल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
