संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
Sambhajinagar Fuel Shortage Rumour: संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Fuel Supply Issue( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar Fuel Supply Issue: छत्रपति संभाजीनगर शहर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह ने एक बार फिर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया है। मंगलवार रात से ही शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
लोग एहतियात के तौर पर अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं, जिससे कई पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन अस्थायी रूप से खत्म होने की सूचना मिलते ही नागरिक अन्य पंपों की ओर दौड़ पड़े।
इससे शहर के अधिकांश पंपों पर भारी भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन गई। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
शिष्टाचार भेंट या घर वापसी का रास्ता? शरद पवार और तटकरे की मुलाकात से महायुति में बढ़ी बेचैनी
अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश
भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार, नाशिक स्थित एक वितरण केंद्र पर तकनीकी समस्या आने के कारण पिछले दो दिनों से नियमित आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसके चलते कुछ पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगाए गए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई।
युद्ध की खबरों ने बढ़ाई चिंता
आखाती क्षेत्र में चल रहे तनाव और युद्ध की खबरों के चलते भी लोगों में ईंधन संकट की आशंका बढ़ी है। हालांकि प्रशासन ने पहले ही आपूर्ति को सामान्य कर दिया था और स्थिति नियंत्रण में थी।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर में कर वृद्धि के खिलाफ व्यापारी महासंघ का विरोध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भीड़ से बचने की अपील की है।
बता दे कि जिले में तीन कंपनियों के कुल 365 पेट्रोल पंप संचालित है। वर्तमान में लगभग 2600 किलो लीटर डीजल और 2000 किलो लीटर पेट्रोल का भंडार उपलब्ध है, जो कम से कम छह दिनों के लिए पर्याप्त है।
