Sambhajinagar में दिवाली से पहले खुशखबरी, मनपा कर्मचारियों को एडवांस और वेतन मिला
Sambhajinagar प्रशासन ने दीपावली के त्योहार को लेकर एक अहम सरकारी फैसला लिया है। 3,660 मनपा कर्मचारियों के अकाउंट में अग्रिम राशि के तौर पर 20,04,24,000 रुपये जमा किए जाएगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजीनगर मनपा (pic credit; social media)
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: मनपा प्रशासन ने दीपावली त्योहार को लेकर सरकारी निर्णय के अनुसार स्थापना में कार्यरत 3 हजार 660 कर्मचारियों के खाते में अग्रिम राशि के रूप में 20 करोड़, 4 लाख 24 हजार रुपए जमा किए।
मनपा स्थापना के 686 कर्मचारियों की 12 हजार 500 अग्रिम राशि के अनुसार 8 करोड़ 57 लाख 5 हजार, शिक्षण विभाग के 247 कर्मचारियों को सानुग्रह अनुदान के रूप में 3 करोड़ 87 लाख 500 रुपए जमा किए।
यह जानकारी मनपा के मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी संतोष वाहुले ने दी। उधर, गत तीन माह से वेतन पाने के लिए इंतजार कर रहे महाराणा एजेंसी के माध्यम से मनपा में सेवा दे रहे 1600 कर्मचारियों को दो माह का वेतन अदा किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
धाराशिव में खूनी रंजिश: जमीन विवाद में चाचा ने की 21 वर्षीय भतीजे की हत्या, सोते समय पेट में घोंपा चाकू
उन्होंने बताया कि सरकारी निर्णयानुसार दीपावली पर सालों से अग्रीम राशि देने का निर्णय मनपा प्रशासन द्वारा लिया हुआ है। उसी निर्णय के तहत जिन अधिकारियों व कर्मचारियों का ग्रेड वेतन 4 हजार 800 रुपए अथवा एस-17 से अधिक नहीं है, ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को उक्त अग्रीम राशि अनुज्ञेय है।
चतुर्थ श्रेणी के 2205 कर्मियों को मिला एडवांस
मनपा के स्थायी चतुर्थ श्रेणी 2205 कर्मचारियों को प्रति कर्मचारी 3 हजार 500 रुपए इस तरह कुल 77 लाख 17 हजार 500 रुपए अदा किए गए। इसके अलावा दीपावली भेंट के रूप में 11 दैनिक वेतन कर्मचारियों को 2 हजार के अनुसार 22 हजार, 115 बालवाडी शिक्षक को प्रति शिक्षक 2 हजार के अनुसार 2 लाख 30 हजार, क्लॉक बेसिक पर कार्यरत 32 शिक्षकों को प्रति शिक्षक 2 हजार के अनुसार 64 हजार, 4 लिंक सुपर बायजर को 8 हजार, बचत गुट के 360 सफाई मजदूर को प्रति कर्मचारी 2 हजार के अनुसार 7 लाख 20 हजार रुपए अग्रिम राशि दिए जाने की जानकारी मनपा के मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी संतोष वाहुले ने दी।
ये भी पढ़ें :- त्योहारों के मौसम में FDA की बड़ी कार्रवाई, नागपुर समेत गोंदिया और चंद्रपुर में बंद कराई फैक्टरियां
कर्मियों को दिया गया 2 महीने का बकाया वेतन
- मनपा और महाराणा एजेंसी के बीच विवाद के कारण अटका हुआ ठेका कर्मचारियों का तीन माह के वेतन में से बुधवार को मनपा प्रशासन द्वारा दो माह का वेतन अदा किया गया। इससे लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे करीब 1600 ठेका कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है और दिवाली से पहले ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
- मनपा प्रशासक जी श्रीकांत ने इस मामले में तत्काल निर्णय लेते हुए वेतन मंजूर करने का आदेश दिया। गौरतलब है कि इस वेतन में ईपीएफ, टैक्स और ईएसआईसी के अलावा कोई कटौती नहीं की गई है। इससे प्रत्येक कर्मचारी को लगभग 5 से 6 हजार की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई है।
- वर्तमान में मनपा में लगभग 1,600 कर्मचारी महाराणा एजेंसी से कार्यरत हैं, पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के कारण उनका दशहरा उत्सव बिना वेतन के ही बीता। दिवाली भी इसी तरह बीतने की संभावना थी। हालांकि, प्रशासक जी। श्रीकांत के हस्तक्षेप के बाद, कर्मचारियों को यह सूचना मिलने पर खुशी हुई कि वेतन उनके खाते में जमा हो गया है।
