Sambhajinagar में सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर, दो दिन में 396 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
Sambhajinagar Health Camp: संभाजीनगर में वैश्विक स्वास्थ्य दिवस पर सफाई कर्मियों के लिए 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। 2 दिन में 396 कर्मियों की जांच कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Municipal Health Drive( Source: Social Media )
Sambhajinagar Municipal Health Drive: छत्रपति संभाजीनगर मनपा के स्वास्थ्य विभाग और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अर्थात आईएमए की ओर से वैश्विक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में सफाई कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दूसरे दिन 8 अप्रैल को मनपा क्षेत्र के जोन क्रमांक 4, 5 व 6 में 253 सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। दो दिन में जोन क्रमांक 1 से 6 में कुल 396 सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
महापौर समीर राजूरकर, उपमहापौर राजेंद्र जंजाल, आयुक्त अमोल येड़गे के आदेश के अनुसार व स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री हुए फेल! सोशल मीडिया पर मार्कशीट वायरल, दादा भुसे को मिले 100 में से 0 नंमर
Gondia News: गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें, अलग गौ मंत्रालय की मांग को लेकर गोंदिया में विशाल मोर्चा
Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग
तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा
आभा कार्ड के लिए 177 का पंजीयन
मनपा के चिकित्सा अधिकारी, आईएमए के विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में विभिन्न जांचे की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से 119 मरीजों की फिजिशियन जांच करने पर 38 उच्च रक्तचाप से, 5 मधुमेह से पीहित पाए गए।
158 रोगियों की जांच की गई जिसमें 5 मोतियाबिंद से पीड़ित मिले, त्वचारोग के 14, अस्थिरोग के 51, सीने के एक्स-रे के 106, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) अंतर्गत 42 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई शिविर के दौरान आभा कार्ड के लिए 177 व रक्त जांच के लिए 566 लोगों का पंजीयन कराया गया 9 अप्रैल को जीन क्रमांक 7, 8, 9 व 10 के सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई, शिविर के जरिए सफाई कर्मियों की नियमित स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवा व मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।
यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar में चोरी गिरोह का भंडाफोड़, सेंधमारी केस में पुलिस को सफलता, 1.58 लाख का सामान जब्त
शिविर की सफलता के लिए आईएमए के डॉ. नवल मालू, डॉ. प्रशांत दरख, डॉ. यशवंत गाडे, डॉ. कराड़, डॉ. संकलेचा, डॉ. सूरज जाधवर, डॉ. बालाजी मुंढे, डॉ. अदित्यकुमार जोशी, डॉ. स्नेहा नरवडे, लायंस क्लब के नेत्र विशेषज्ञ सहायक बासीद, चिकित्सा अधिकारी व कर्मियों ने परिश्रम किए।
