चार दिनों से ठप पड़ा है छत्रपति संभाजीनगर मनपा का E Office सर्वर, हजारों ऑनलाइन फाइलों का काम हुआ प्रभावित

Sambhajinagar E Office Server Down: संभाजीनगर मनपा के ई-ऑफिस सर्वर में तकनीकी खराबी से फाइलों का ऑनलाइन निस्तारण प्रभावित हुआ। एनआईसी मरम्मत में जुटा है, सेवा एक दिन में सामान्य होने की उम्मीद है।
Sambhajinagar E Office Server Down NIC Repair
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का ई-ऑफिस हुआ बंद(सोर्स: AI)
Updated on

E Office Server Down NIC Repair: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका का ई-ऑफिस सर्वर पिछले चार दिनों से बंद होने के कारण प्रशासनिक कामकाज गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है। सर्वर ठप होने से नई फाइलों का अपलोड पूरी तरह बंद है, जबकि स्वीकृति की प्रक्रिया में चल रही फाइलें भी आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। इससे विभिन्न विभागों का दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा है। एनआईसी ने सुधार के लिए एक और दिन मांगा है।

सरकारी कामकाज हुआ आसान

महानगरपालिका ने अप्रैल 2025 से पारंपरिक ऑफलाइन फाइल प्रणाली समाप्त कर सभी प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से शुरू किए। इस डिजिटल व्यवस्था में प्रत्येक फाइल को एक अलग यूनिक क्रमांक दिया जाता है, जिससे उसकी वर्तमान स्थिति, संबंधित अधिकारी और निस्तारण की प्रगति की जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकती है। इससे कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनी है।

वर्तमान में मनपा के करीब 500 अधिकारी और कर्मचारी इस प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं। ई-ऑफिस की विशेषता यह है कि कोई भी फाइल किसी अधिकारी के पास तीन दिनों से अधिक लंबित नहीं रह सकती। तय समय सीमा में फाइलों का निस्तारण सुनिश्चित होने से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आई है और नागरिकों से जुड़े प्रस्तावों के निष्पादन में भी पहले की तुलना में अधिक दक्षता देखने को मिल रही है।

Sambhajinagar E Office Server Down NIC Repair
छत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त

इतने हजार फाइलों का हुआ है निस्तारण

पिछले एक वर्ष में ई-ऑफिस के माध्यम से लगभग 13 हजार फाइलों का निस्तारण किया गया था, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक चार हजार से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है।मनपा के अनुसार यह प्रणाली राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के अधीन संचालित होती है।

तकनीकी रखरखाव के दौरान सर्वर में आई खराबी के कारण सेवा बाधित हुई है। कम्प्यूटर विभाग ने एनआईसी से संपर्क किया है। कुछ समय के लिए सेवा शुरू हुई थी, लेकिन फिर बंद हो गई। कम्प्यूटर कक्ष प्रमुख मोहम्मद आदिल ने बताया कि सर्वर की मरम्मत का कार्य जारी है और सेवा सामान्य होने में लगभग एक दिन और लग सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com