छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,149 चालकों पर कार्रवाई, करीब 14 लाख का जुर्माना वसूला
Sambhajinagar Traffic News: छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 1,149 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹13.84 लाख का जुर्माना वसूला। पिछले डेढ़ साल में 501 बाइक सवारों की जान गई है।
- Written By: रूपम सिंह
चालकों पर कार्रवाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Traffic Rural Police: छत्रपति संभाजीनगर जिले में बढ़ते सड़क हादसों और मौतों के आंकड़ों को देखते हुए ग्रामीण पुलिस प्रशासन ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सोमवार को जिले के सभी 23 पुलिस थानों और यातायात शाखा की संयुक्त कार्रवाई में 1,149 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 13 लाख 84 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण के एसपी प्रकाश जाधव के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा किए गए विश्लेषण में सामने आया है कि अधिकांश घातक दुर्घटनाएं हेलमेट नहीं पहनने, तेज गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, स्टंटबाजी और लापरवाही के कारण हो रही हैं। वर्ष 2025 में जिले में कुल 846 सड़क दुर्घटनाएं हुई। इनमें 481 घातक हादसों में 538 लोगों की मौत हुई, जबकि 344 गंभीर दुर्घटनाओं में 455 लोग घायल हुए।
इसके अलावा 21 मामूली दुर्घटनाएं भी दर्ज की गईं। विशेष रूप से दोपहिया वाहनों से जुड़े हादसे सबसे अधिक सामने आए। वर्ष 2025 में 342 दोपहिया दुर्घटनाओं में 357 लोगों की जान गई। वहीं जनवरी से मई 2026 के बीच जिले में 398 दुर्घटनाएं हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
इनमें 240 दोपहिया दुर्घटनाओं में 144 लोगों की मौत और 121 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पिछले डेढ़ वर्ष के आंकड़ों के अनुसार छत्रपति संभाजीनगर जिले में 582 दोपहिया दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 501 लोगों की मौत और 385 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस के अनुसार, अधिकांश मामलों में हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से लोगों की जान गई।
नियमों का पालन करके जान बचाएं
एसपी जाधव पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट को बोझ नहीं, बल्कि अपने और परिवार की सुरक्षा कवच के रूप में देखें। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें :- जालना: गोदावरी नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी, दो महिलाओं की मौत, क्षमता से अधिक बिठाए थे यात्री
जिले में बड़े पैमाने पर लिया गया एक्शन
8 जून को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 563 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस संकेतों की अनदेखी और सिग्नल तोड़ने के 132 मामले, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के 89 मामले, यातायात बाधित करने के 61 मामले तथा तीन लोगों को बैठाकर वाहन चलाने के 51 मामले दर्ज किए गए इसके
अलावा सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 30 वाहन चालकों, तेज गति से वाहन चलाने वाले 15 लोगों, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले आठ लोगों, फैसी नंबर प्लेट लगाने वाले 14 वाहन चालकों तथा खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने वाले 14 लोगों पर भी कार्रवाई की गई। 18 वर्ष से कम आयु के एक नाबालिग के वाहन चलाने का मामला भी सामने आया। अन्य प्रावधानों के तहत 184 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
