छत्रपति संभाजीनगर में कलयुगी बेटे का खूनी खेल; कोर्ट का फैसला पिता के पक्ष में आने पर चाकू मारकर की हत्या

Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर के सिल्कमिल क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते बेटे ने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आई बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
In a shocking incident in Chhatrapati Sambhajinagar, a son stabbed his father to death and injured his sister over a property dispute after losing a court case.
चाकू मारकर हत्या (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Murder Case: संपत्ति विवाद के चलते बेटे द्वारा अपने ही पिता पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सिल्कमिल क्षेत्र में सामने आई। गंभीर रूप से घायल पिता पटेल जफर करीमोद्दीन की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी पर भी आरोपी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। सातारा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अदालत के फैसले के बाद बढ़ा विवाद। पुलिस के अनुसार। पटेल जफर करीमोद्दीन और उनके बेटे अब्दुल रहमान अब्दुल जफर (45) के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मामला अदालत में पहुंचा था। जहां फैसला पिता जफर करीमोद्दीन के पक्ष में आया।

इसके बाद तहसील प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में विवादित भूखंड का कब्जा जफर करीमोद्दीन को सौंपा गया। इस दौरान आरोपी नाराज था। घटना के बाद फरार हुए आरोपी की तलाश में सातारा पुलिस की टीम ने अभियान चलाया। रात करीब नौ बजे उसे मिटमिटा क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर से हिरासत में लिया गया। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के अनुसार। उसने नींद की गोलियां खाई थीं और उसे उपचार के लिए घाटी अस्पताल भेजा गया है।

रास्ते में रोककर किया हमला

शाम करीब पौने सात बजे प्लॉट का कब्जा लेकर पिता जफर करीमोद्दीन अपनी बेटी के साथ घर लौट रहे थे। तभी आरोपी ने रिक्शा से उनका पीछा किया और वाहन के सामने रिक्शा खड़ी कर दी इसके बाद उसने चाकू निकालकर पिता पर कई वार किए। बीच-बचाव करने आई बहन पर भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल जफर करीमोद्दीन को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल बेटी को घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे 15 से 20 टांके लगाए गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com