- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Nitin Gadkari Politics Now Means Only Politics Of Power
नितिन गडकरी ने सता-विपक्ष दोनों को दिखाया आईना, बोले- सियासत का मतलब सिर्फ ‘सत्ता की राजनीति’
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का सम्मान समारोह छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इसका मतलब केवल सत्ता की राजनीति है।
- Written By: आकाश मसने

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (सोर्स: एक्स@nitin_gadkari)
छत्रपति संभाजीनगर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का सम्मान समारोह छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। इस दौरान उनके दिए गए भाषण के बाद एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजनीति वास्तव में समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकास का पर्याय है, लेकिन वर्तमान समय में इसका मतलब केवल सत्ता की राजनीति है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा कि ‘‘राजनीति में विचारों में मतभेद की समस्या नहीं, बल्कि विचारों की कमी की समस्या है। राजनीति का अर्थ है समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकास है, लेकिन अब राजनीति की परिभाषा बदलकर ‘सत्ताकरण’ यानी सत्ता की राजनीति ही रह गई है।”
हरिभाऊ बागड़े ने लोगों के कल्याण के लिए काम किया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ‘‘पहले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यकर्ता के रूप में काम करते समय, हमें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। कोई पहचान और सम्मान नहीं था। हरिभाऊ बागड़े ने लोगों के कल्याण के लिए समर्पण के साथ काम किया। मैंने पार्टी कार्यकर्ता के रूप में 20 वर्ष तक विदर्भ की यात्रा की और काम किया।”
सम्बंधित ख़बरें
Pune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
तीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
वे पंजाबियों के गद्दार… राघव चढ्ढा पर भड़के भगवंत मान, राष्ट्रपति से मुलाकात करने दिल्ली पहंचे मुख्यमंत्री
यह भी पढ़ें:– मंत्रालय भवन में घुसी महिला, देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस में की तोड़-फोड़, फर्श पर पटकी नेमप्लेट
पुराने दिनों को किया याद
गडकरी ने कार्यक्रम अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि ‘‘लोग हमारी रैलियों पर पत्थर फेंकते थे। आपातकाल के बाद जिस ऑटोरिक्शा का इस्तेमाल मैं घोषणाएं करने के लिए करता था, लोगों ने उसे जला दिया था।” मंत्री गडकरी ने कहा कि ‘‘अब हजारों लोग मुझे सुनने आते हैं। लेकिन यह लोकप्रियता मेरी नहीं है, यह हरिभाऊ बागड़े जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत है, जिन्होंने कड़ी मेहनत की और अपना जीवन खतरे में डाला।”
यह भी पढ़ें:– Weather Update: महाराष्ट्र में अलर्ट जारी, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पार्टी का एक अच्छा कार्यकर्ता वही होता है, जो पार्टी में कुछ न मिलने पर भी अच्छा व्यवहार करता है। उन्होंने कहा कि जिन्हें कुछ मिलता है, वे स्वाभाविक रूप से अच्छा व्यवहार करते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nitin gadkari politics now means only politics of power
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 04:16 PMसियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
May 05, 2026 | 04:15 PMस्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
May 05, 2026 | 04:15 PMहमारी लड़ाई भाजपा से नहीं…बंगाल में हारने के बाद बोलीं ममता बनर्जी, किसे बताया विलेन?
May 05, 2026 | 04:14 PMपीथमपुर में वाहन के नीचे आराम कर रहे 3 मजदूरों की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम; तीनों छत्तीसगढ़ के निवासी
May 05, 2026 | 04:09 PMThalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
May 05, 2026 | 04:06 PMNath Sammelan in Nashik: निफाड में 10 और 11 मई को दो दिवसीय ‘नाथ सम्मेलन’; जगद्गुरु शंकराचार्य करेंगे उद्घाटन
May 05, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













