- Hindi News »
- Maharashtra »
- Unknown Woman Vandalized Devendra Fadnavis Office
मंत्रालय भवन में घुसी महिला, देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस में की तोड़-फोड़, फर्श पर पटकी नेमप्लेट
दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय में घुसकर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस के बाहर तोड़-फोड़ की और वहां लगी नेमप्लेट को भी तोड़ दिया। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
मुंबई : दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात महिला यहां घुस आई और फिर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस के बाहर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने ऑफिस के बाहर लगी उपमुख्यमंत्री के नाम की नेमप्लेट फर्श पर पटक दी और वहां रखे गमले भी तोड़ दिए। महिला ने उपमुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की और फिर वहां से निकल गई।
घटना के बाद पुलिस ने इस महिला की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थी जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरूवार शाम साढ़े छह बजे के बाद की है।
देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ लगाए नारे
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला वैध प्रवेश पास के बिना मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में घुस आई और हंगामा किया। अब तक की गई जांच में पता चला है कि महिला ने सुरक्षाकर्मियों से अपना बैग सचिवालय परिसर के अंदर भूलने की बात कही थी और उसे लेने जाने के बहाने वह अंदर घुस गई। मंत्रालय की इमारत में प्रवेश करने के बाद महिला उपमुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यालय में पहुंची और वहां तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान उसने ऑफिस के बाहर लगी नेम प्लेट को उठाया और उसे फर्श पर पटक दिया। वहां रखे गमले भी महिला ने तोड़ डाले। उसने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नारेबाजी भी की। तोड़-फोड़ करने के बाद महिला वहां से चली गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेयर जश्न में मस्त, जनता त्रस्त’, महिला सुरक्षा को लेकर रितु तावड़े पर किशोरी पेडनेकर का तीखा प्रहार
ममता बनर्जी का फैसला सही, इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, संजय राउत ने उद्धव ठाकरे मामले का दिया हवाला
शिंदे से नाराज शाइना एनसी थाम सकती हैं NCP का दामन! सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में आई तेजी, भूमि अधिग्रहण के लिए फडणवीस सरकार ने जारी किए 5,400 करोड़
मरीन ड्राइव पुलिस थाने में मामला दर्ज
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मरीन ड्राइव पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। महिला द्वारा किए गए इस हंगामें के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फडणवीस के पास गृह विभाग भी है। वह इसके पहले वर्ष 2014 से 2019 तक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Unknown woman vandalized devendra fadnavis office
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
May 06, 2026 | 09:10 PMपश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
May 06, 2026 | 08:53 PMतमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
May 06, 2026 | 08:46 PMमोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
May 06, 2026 | 08:44 PM‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 08:44 PMसमझौता करो या फिर भीषण बमबारी को रहो तैयार, प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
May 06, 2026 | 08:39 PMPapaya Benefits: पपीता के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान! हड्डी ही नहीं बालों के लिए भी संजीवनी से कम नहीं
May 06, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














