नीट परीक्षा के लिए रेलवे की खास पहल, नांदेड़ मंडल ने इन 6 पैसेंजर ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त जनरल कोच
Neet Exam Special Train: नीट परीक्षा देने वाले छात्रों की सुविधा के लिए दक्षिण-मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल ने 20 से 23 जून तक छह प्रमुख पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ने का फैसला किया है।
- Written By: रूपम सिंह
ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Neet Exam Special Train Nanded Railway Division: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के मद्देनजर दक्षिण-मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष कदम उठाया है। दूसरे शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों तक विद्यार्थियों की आवाजाही सुगम बनाने और संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ यात्री ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे प्रशासन का मानना है कि 21 जून को होने वाली परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक यात्रा करेंगे। ऐसे में अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था से यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ की समस्या कम होगी।
इन ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे
दक्षिण-मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों में निर्धारित तिथियों पर एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच जनता पार्टी की विचारधारा क्या है? अभिजीत दीपके ने खोला राज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद बताया पूरा सच
क्या बोलती पब्लिक? CJP देशभर में चलाएगी अनोखा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने किया एक्शन प्लान का ऐलान
1 लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी, परिवहन मंत्री सरनाईक बोले- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत
‘काम नहीं करना तो वेतन भी मत लो’, बॉम्बे हाई कोर्ट की डॉक्टरों को फटकार; हड़ताल तुरंत वापस लेने का आदेश
- गाड़ी संख्या 57651 हजूर साहिब नांदेड़-मनमाड पैसेंजर : 20 जून
- गाड़ी संख्या 57652 मनमाड-हजूर साहिब नांदेड़ पैसेंजर : 21 जून
- गाड़ी संख्या 57653 पूर्णा-आदिलाबाद पैसेंजर : 20 और 21 जून
- गाड़ी संख्या 57654 आदिलाबाद-परली वैजनाथ पैसेंजर : 21 और 22 जून
- गाड़ी संख्या 57655 परली वैजनाथ-अकोला पैसेंजर : 21 और 22 जून
- गाड़ी संख्या 57656 अकोला-पूर्णा पैसेंजर : 22 और 23 जून यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त क्षमता
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाने से ट्रेनों की यात्री क्षमता बढ़ेगी और परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को सीट उपलब्ध होने की संभावना भी बढ़ेगी। इससे उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सहायता मिलेगी और यात्रा अधिक आरामदायक हो सकेगी।
ये भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर मनपा: कचरा संकलन कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी, सभापति अनिल मकरिये ने दिए जांच के आदेश
रेलवे प्रशासन की अपील
रेलवे प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य यात्रियों से इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही यात्रियों को समय से पहले स्टेशन पहुंचने, टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे के नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
नीट परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे की यह पहल परीक्षार्थियों के लिए राहतभरी साबित हो सकती है। प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त व्यवस्थाओं पर विचार किया जाएगा।
