Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीट बैन विवाद के बीच कल इस बड़े नेता के घर ‘मटन पार्टी’, CM फडणवीस को भी न्योता

Chhatrapati Sambhajinagar News: कुछ नगर पालिकाओं ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर मटन की बिक्री पर प्रतिबंध है। इस बीच इस बड़े नेता ने सीएम फडणवीस को अपने घर मटन पार्टी के लिए न्योता दिया है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 14, 2025 | 06:49 PM

सीएम फडणवीस मटन पार्टी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Meat Ban In Maharashtra: महाराष्ट्र की कुछ नगर पालिकाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर मटन की दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह मुद्दा अब काफी गरमा गया है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रामक हो गया है।

राज्य की कुछ नगर पालिकाओं ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिससे राज्य में  माहौल गरमा गया है। विपक्ष सरकार के इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहा है। विपक्ष ने इस फैसले के खिलाफ काफी आक्रामक रुख अपनाया है।

राष्ट्रवादी पार्टी शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड और शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने इस फैसले को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उधर, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताई है। राज ठाकरे ने सीधे तौर पर सवाल उठाया है कि यह कौन सा स्वतंत्रता दिवस है? क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के दिन ही लोगों पर हमले हो रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे के लिए फडणवीस का मेगा प्लान: जल्द पूरा होगा मेट्रो का जाल, वॉटर टैक्सी से खत्म होगा ट्रैफिक जाम

चुनावी गर्मी में आग! संभाजीनगर में अजित पवार गुट के कार्यालय को जलाने की कोशिश; पुलिस ने आरोपी दबोचा

जालना चुनाव से मनपा की तिजोरी मजबूत, नो-ड्यूज नियम का असर: जालना मनपा को बड़ा आर्थिक लाभ

जालना मनपा चुनाव: प्रचार तेज, खर्च पर निर्वाचन आयोग की सख्ती; प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फैसला नहीं लेने की बात

राज ठाकरे ने कहा है कि सरकार या नगर निगम को यह तय करने का कोई अधिकार नहीं है कि किसी को क्या खाना चाहिए या क्या नहीं।उधर, इस पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया। यह फैसला तत्कालीन कांग्रेस काल में लिया गया था।

यह भी पढ़ें- मीट बैन और कबूतरखाना विवाद पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्वास्थय और आस्था दोनों जरूरी

इस बीच, छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने भी इस दिन मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं और अब पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने आक्रामक रुख अपनाया है।

इम्तियाज जलील ने ट्वीट कर साधा निशाना

15 अगस्त को सभी मीट और चिकन की दुकानें बंद रखने का तुगलकी फरमान जारी करने वाले सभी नगर निगम आयुक्तों को 15 अगस्त को दोपहर 1 बजे मेरे आवास पर आयोजित चिकन बिरयानी और मटन कोरमा पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis भी इस अवसर पर उपस्थित… pic.twitter.com/kFQ8etEFgf — Imtiaz Jaleel (@imtiaz_jaleel) August 14, 2025

इम्तियाज जलील ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “कल दोपहर 1 बजे मेरे आवास पर मटन पार्टी है। मैं उन सभी नगर पालिकाओं के आयुक्तों को अपनी पार्टी में आमंत्रित कर रहा हूं जिनके आयुक्तों ने मांस की बिक्री पर प्रतिबंध जारी किया है।”  जलील ने कहा मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी इस पार्टी में आमंत्रित कर रहा हूँ। यह पार्टी सिर्फ़ उन लोगों को आज़ादी का मतलब याद दिलाने के लिए आयोजित की जा रही है जो अभी तक आज़ादी का मतलब नहीं समझ पाए हैं,”

Mutton party at imtiaz jaleel house on 15th august cm fadnavis was also invited maharashtra meat ban issue heats up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 06:49 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.