Maharashtra: मराठवाड़ा की 5 मनपा पर भाजपा का फोकस, बड़ा फैसला संभव
Sambhaji Nagar News: मराठवाड़ा की पांच महानगरपालिका में महायुति को लेकर जारी असमंजस दूर करने भाजपा ने ‘मिशन मराठवाड़ा’ शुरू किया है। प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सक्रिय भूमिका में हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: मराठवाड़ा क्षेत्र की पांच महानगरपालिका में गठबंधन को लेकर जारी असमंजस को दूर करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है।
इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ‘मिशन मराठवाड़ा’ के तहत सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वह शुक्रवार को छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे, उन्होंने दिन भर संभाग के लातूर, परभणी, नांदेड, जालना के पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर मनपा चुनाव में महायुति करने के लिए विस्तार से चर्चा की।
माना जा रहा है कि कल शनिवार को गठबंधन को लेकर कोई बड़ा और निर्णायक फैसला वह ले सकते है। मनपा चुनाव की तैयारियों के बीच मराठवाड़ा की पांच प्रमुख मनपा में सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर भाजपा व उनके सहयोगी दलों के बीच मतभेद सामने आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
शितोले के घर पर देर रात तक हुई चर्चा
उधर, गुरुवार देर रात तक छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका में महायुति में गठबंधन को लेकर भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले के मकान पर चचर्चा हुई। बैठक को लेकर भाजपा शहर अध्यक्ष किशोर शितोले ने बताया कि देर रात चली बैठक में भाजपा व शिंदे सेना के बीच सीटों के बंटवारे मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
जल्द ही महायुति की घोषणा भी की जाएगी। बैठक में राज्य के ओबीसी विकास मंत्री अतुल सावे, पूर्व राज्यमंत्री डॉ। भागवत कराड, विधायक संजय केनेकर, चुनाव प्रमुख समौर राजूरकर के अलावा शिंदे गुट की ओर से पालकमंत्री संजय शिरसाट, विधायक प्रदीप जायसवाल, जिला प्रमुख राजेंद्र जंजाल, विकास जैन, विलास पारकर, ऋषिकेश जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मराठवाड़ा में जोखिम नहीं लेना चाहती भाजपा
इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पार्टी नेतृत्व ने सीधे हस्तक्षेप का निर्णय किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को इस मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो स्थानीय नेताओं और सहयोगी दलों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहे है।
जिसके तहत वे शुक्रवार को छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे, और उन्होंने महायुति करने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से दिन भर पार्टी के चिकलथाना में नव निर्माणाधीन विभागीय कार्यालय पर चर्चा की, सूत्रों के अनुसार, बावनकुले ने मराठवाड़ा के प्रमुख नेताओं के साथ अलग-अलग स्तर पर बैठकें की, इन बैठको में गठबंधन की मजबूती।
चुनावी रणनीति और साझा उम्मीदवारों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि यदि समय रहते मतभेद नहीं सुलझाए गए तो इसका सीधा असर चुनावी प्रदर्शन पर पड़ संकता है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है मिशन मराठवाडा’ के तहत गठबंधन के स्वरूप में बदलाव यह नए फॉर्मूल की घोषणा हो सकती है।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai International Airport तक सीधे पहुंचेगी हाई-स्पीड ट्रेन, 15 घंटे का सफर अब 4 घंटे में
मजबूत रणनीति बनी
कुछ महानगरपालिका में भाजपा अकेले चुनाव मैदान में उत्तरने या सीमित सीटों पर समझौते का विकल्प भी खुले तौर पर चर्चा में है, चंद्रशेखर बावनकुले की सक्रियता को देखते हुए यह साफ माना जा रहा है कि भाजपा इस बार मराठवाड़ा में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। पार्टी की नजर न सिर्फ महानगर पालिका पर है, बल्कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की जमीन भी यहीं से मजबूत करने की रणनीति चनाई जा रही है। अब सबकी निगाहें आने वाले कुछ दिनों पर टिकी है, जब ‘मिशन मराठवाड़ा के तहत गठबंधन के भविष्य को लेकर बड़ा राजनीतिक फैसला सामने आ सकता है।
