Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईडी के सिकंजे में नपेंगे कई महानगरपालिका अधिकारी, PMAY घोटाले में 2 हजार से ज्यादा डॉक्यूमेंट किए जब्त

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Mar 27, 2023 | 07:26 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर : गत वर्ष महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) द्वारा शहर में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) को लेकर जारी की गई निविदा में हुए घोटाले का मामला उजागर होने के बाद केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (Central Enforcement Directorate) ने इस मामले की जांच शुरु की है। जांच शुरु करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने शहर में संबंधित ठेकेदार आरोपियों के घरों और कार्यालय पर छापे मारने के बाद पूछताछ के लिए महानगरपालिका की उपायुक्त अपर्णा थेटे को मुंबई बुलाया था। 4 दिन थेटे से पूछताछ हुई। इसी दरमियान ईडी के अधिकारियों ने 2 हजार से अधिक दस्तावेज अपने में कब्जे में लिए जाने की जानकारी महानगरपालिका सूत्रों ने दी। 

महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने उपायुक्त अपर्णा थेटे से चार दिन पीएम आवास योजना को लेकर सन 2015 से महानगरपालिका प्रशासन द्वारा की गई सारे प्रक्रिया के दस्तावेज मांगे थे। यह सारे दस्तावेज महानगरपालिका प्रशासन द्वारा ईडी को थमाए गए है। सूत्रों के अनुसार इस घोटाला का मुख्य आरोपी समरथ कन्स्ट्रक्शन का मालिक अमर बाफना ने छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के अलावा जिले के फुलंब्री, सिल्लोड, गंगापुर, सोयगांव और अहमद नगर जिले के राहता नगर पालिका द्वारा पीएम आवास योजना को लेकर जारी की गई निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। इन नगर पालिकाओं ने समरथ कन्स्ट्रक्शन कंपनी को पीएम आवास योजना के तहत संबंधित नगर पालिका क्षेत्रों में घरों का निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर भी दिए है। इधर शहर महानगरपालिका में पीएम आवास योजना को लेकर हुए घोटाला उजागर होने के बाद ईडी के अधिकारियों ने जिन नगर पालिका ने समरथ कन्स्ट्रक्शन  को वर्क ऑर्डर दिए है, उसकी भी जांच शुरु किए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी। 

तत्कालीन कमिश्नर पांडेय को भी आ सकता ईडी का बुलावा 

महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि शहर महानगरपालिका द्वारा गत वर्ष पीएम आवास योजना को लेकर निविदा जारी करने के बाद गठित की गई समिति के अधिकारियों से भी ईडी द्वारा पूछताछ करना तय है। गत सोमवार से गुरुवार तक महानगरपालिका की उपायुक्त अपर्णा थेटे से पूछताछ के बाद समिति में शामिल महानगरपालिका के तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त बीबी नेमाने, तत्कालीन शहर अभियंता सखाराम पानझडे, एबी देशमुख के अलावा अन्य अधिकारियों को भी मुबई बुलाकर ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर सकते है। विशेषकर, गत वर्ष जब पीएम आवास योजना को लेकर  स्थानीय महानगरपालिका द्वारा जारी की गई निविदा के समय तत्कालीन कमिश्नर पद पर जिले के वर्तमान कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडेय कार्यरत थे। उन्हें भी जांच के लिए बुलाया जाना तय होने की जानकारी महानगरपालिका सूत्रों ने दी। 

नगर पालिका के सीईओ से हो सकती पूछताछ 

सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने स्थानीय महानगरपालिका से पीएम आवास योजना को लेकर अपनाई गई निविदा प्रक्रिया के सारे दस्तावेज अपने कब्जे में लेने के बाद जिले के चार नगर पालिकाओं द्वारा समरथ कन्स्ट्रक्शन एजेंसी को दिए गए वर्क ऑर्डर पर जांच शुरु की है। जिसके चलते उन नगर पालिकाओं के सीईओ को भी पूछताछ के लिए ईडी अपने मुंबई कार्यालय पूछताछ के लिए बुला सकता है। उधर चार दिन पूछताछ के बाद बीते शुक्रवार की शाम थेटे शहर पहुंची। सोमवार को उपायुक्त अपर्णा थेटे ने महानगरपालिका पहुंचकर अपना कार्य शुरु किया। महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि ईडी द्वारा की गई पूछताछ के चलते उपायुक्त अपर्णा थेटे पूछताछ के चार दिन बाद भी सहमी सहमी नजर आई।

Many municipal officials will be caught in the clutches of ed seized more than 2 thousand documents in pmay scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2023 | 07:26 PM

Topics:  

  • Central Enforcement Directorate
  • Chhatrapati Sambhajinagar

सम्बंधित ख़बरें

1

मीट बैन विवाद के बीच कल इस बड़े नेता के घर ‘मटन पार्टी’, CM फडणवीस को भी न्योता

2

नकली नोट छपाई की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 60 लाख के नोट जब्त, 7 लोग गिरफ्तार

3

Khultabad: घृष्णेश्वर मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद, सुरक्षा गार्ड की पिटाई

4

मराठवाड़ा में बारिश ने दी किसानों को बड़ी राहत, बांधो में भी पर्याप्त जलभंडारण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.