मनोज जरांगे की हुई मौत! खबर से मची सनसनी, यूट्यूबर की गिरफ्तारी की मांग
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल की मौत की खबर यूट्यूब के माध्यम से प्रसारित की गई। जैसी ही ये खबर उनके परिजनों को पता चली, उन्होंने मौत की खबर को फर्जी बताते हुए इस बात का खंडन किया। परिजनों इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
मनोज जरांगे (फोटो सौजन्य- एएनआई)
छत्रपति संभाजी नगरः मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल की मौत की खबर यूट्यूब के माध्यम से प्रसारित की गई। ये खबर सोशल मीडिया पर हवा की तरह फैल गई। इस फर्जी खबर से पूरे राज्य में सनसनी मच गई है। इस मामले को लेकर छत्रपति संभाजी नगर के जवाहर नगर पुलिस थाने में ‘न्यूज विथ कोमल’ नामक यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल की मौत की खबर जैसी ही उनके परिजनों को पता चली, उन्होंने मौत की खबर को फर्जी बताते हुए इस बात का खंडन किया। परिजनों इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। इस बीच जरांगे के समर्थकों ने मराठा कार्यकर्ता को लेकर झुठी खबर फैलाने वाले को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।
जानकारी के लिए बता दें कि जरांगे ने मराठा आरक्षण को लेकर अपनी भूख हड़ताल शुरू करने का छह दिन बाद 13 जून को स्थगिक कर दिया। वह फिलहाल छत्रपति संभाजीनगर में एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
LSG vs RR: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ को नहीं बनाने दिए 159 रन, जोफ्रा आर्चर ने लिए 3 विकेट
‘4 मई को बंगाल में मौजूद रहें..’, अभिषेक बनर्जी की चुनौती पर धर्मेंद्र प्रधान ने दिया करारा जवाब
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
जानकारी के लिए बता दें कि जरांगे ने मराठा आरक्षण को लेकर अपना अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने के छह दिन बाद 13 जून को स्थगित कर दिया था। आपको पता हो कि महाराष्ट्र के मंत्री और मराठा आरक्षण उप-समिति के सदस्य शंभुराज देसाई और शिवसेना सांसद संदीपन भुमरे ने जालना जिले में मनोज जरांगे के पैतृक गांव अंतरवाली सरती में उनसे मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की थी। जिसके बाद उन्होंने अपना अनशन स्थगित कर दिया था।
