एमडी ड्रग्स और कफ सीरप रैकेट का भंडाफोड़, संभाजीनगर में मकोका के तहत कार्रवाई; कई आरोपी गिरफ्तार
MD Drugs Racket: संभाजीनगर में MD ड्रग्स व कोडीन कफ सीरप के बड़े रैकेट पर पुलिस ने मकोका के तहत कार्रवाई की। अपराध शाखा ने 2 महीनों की जांच में 52.74 लाख रुपये का माल जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Crime ( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar Crime: छत्रपति संभाजीनगर शहर में एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्ज व नशे के कफ सीरप का बड़ा रैकेट संचालित करने वाले अशफाक पटेल उर्फ शेख अशफाक शेख इसहाक व उसके गिरोह पर आखिरकार महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
यह शहर में दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अपराध शाखा ने गत दो महीनों से लगातार कार्रवाई कर सिंडिकेट के सदस्यों को गिरफ्तार कर 52 लाख, 74,000 रुपए की कोडीन सीरप, एमडी ड्रग्ज व अन्य सामग्री जब्त की।
इनमें गिरोह प्रमुख शेख अशफाक के अलावा शेख कमिम शेख, शेख मुश्ताक, अविनाश उर्फ आवड्या शेषराव पाचुंदे, शेख सोहेल, अजय सालवे, शेख समीर, सैयद अल्ताफ, सैयद शाहेद अली, सैयद रहीम, दाऊद पठान, सरफराज मिर्जा, शेख हाफिज, इशरत शेख व अनीता पाचुंदे का समावेश है। शाह बाजार क्षेत्र में 28 जनवरी को गिरोह पर नकेल कस कर एमडी ड्रग्ज व कफ सीरप की बोतलें जब्त की गई थीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
विलास घुले मर्डर केस में बड़ा मोड़: सांसद के बेटे पर आरोप, सौरभ सोनवणे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
शहर के युवकों को नशे के जाल में खींचने का खुलासा
जांच के दौरान पता बला कि संपूर्ण सिंडिकेट शहर के युवकों को नशे के जाल में खींचने का खुलासा होने के बाद अपराध शाखा ने रैकेट नेस्तनाबूद कर दिया। मुख्य आरोपी शेख अशफाक को नाशिक स्थित होटल से दबोचा था।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में स्वास्थ्य परियोजना अधूरी, 400 बेड अस्पताल का काम रुका; विधान परिषद में उठा फंड का मुद्दा
लिस आयुक्त प्रवीण पवार ने गिरोह पर मकोका अंतर्गत कार्रवाई के संकेत दिए थे। 21 मार्च को अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई की गई जांच के दौरान आरोपी अशफाक व्यवहार के लिए उसकी सहेली इशरत के बैंक खाते का इस्तेमाल करने का खुलासा हुआ। उसे खाते से साल भर 45 लाख, 20, 170 रुथए का व्यवहार होने की जानकारी भी पुलिस को मिली।
