HPV टीकाकरण से बचेगी बेटियां, सर्वाइकल कैंसर मुक्त महाराष्ट्र अभियान को सीएम फडणवीस का समर्थन
Maharashtra Health Campaign: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सर्वाइकल कैंसर मुक्त महाराष्ट्र अभियान के तहत किशोरियों के लिए समय पर जांच, उपचार व HPV टीकाकरण को प्राथमिकता देने की अपील की।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Cervical Cancer HPV Vaccine: छत्रपति संभाजीनगर सर्वाइकल कैंसर मुक्त महाराष्ट्र अभियान के माध्यम से किशोर बालिकाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा रही है व निवारक स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा।
उन्होंने कॉर्पोरेट संस्थाओं से अपील की कि वे अपनी सीएसआर निधि के माध्यम से भागीदारी कर इस सामूहिक लड़ाई को मजबूत करें। यह भारत में दूसरा सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है।
हर आठ मिनट में एक महिला जान गंवाती है व प्रतिदिन 200 महिलाओं की मृत्यु होती है। समय पर जांच, उपचार व टीकाकरण के माध्यम से इसे रोका जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
एमओयू पर हस्ताक्षर
पुणे, सातारा व नाशिक के बाद अब छत्रपति संभाजीनगर को इस महत्वाकांक्षी अभियान में शामिल किया गया है, इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए व जल्द ही अभियान की शुरुआत की जाएगी।
इससे अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद है। ‘क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण’ संस्था ने अपने सीएसआर उपक्रम के तहत 2450 एचपीवी वैक्सीन डोज प्रायोजित किए हैं, इससे जरूरतमंद बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण का लाभ मिलेगा।
चरणबद्ध तरीके से 10 प्राथमिक जिलों में लागू
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के समन्वय से स्कूलों व समुदाय स्तर पर टीकाकरण, जागरूकता सत्र का जानकारीपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को टीकाकरण के माध्यम से सुरक्षित करना जागरूकता बढ़ाना व रोकथाम सुनिश्चित करना है।
यह भी पढ़ें:-परभणी मेयर विवाद: ‘बालासाहेब होते तो बाहर करते’-शिरसाट का संजय राऊत पर वार
राज्य में इसे चरणबद्ध तरीके से 10 प्राथमिक जिलों में लागू किया जा रहा है।
जीविका फाउंडेशन राज्य की कार्यान्वयन भागीदार के रूप में कार्य कर रहीं है व भविष्य में राज्य को इस कैसर उन्मूलन के क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
