Sambhajinagar में बिजली वसूली बढ़ाने के निर्देश, महावितरण की समीक्षा बैठक, राजस्व बढ़ाने और हानि घटाने पर जोर

Sambhajinagar Power Loss Reduction: महावितरण की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली बढ़ाने, बिजली हानि कम करने और उपभोक्ता सेवा सुधारने पर जोर, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
Directives Issued to Boost Electricity Recovery in Sambhajinagar; Mahavitaran Review Meeting Emphasizes Increasing Revenue and Reducing Losses.
Sambhajinagar Power Distribution( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Power Distribution: महावितरण के छत्रपति संभाजीनगर परिमंडल में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के साथ-साथ राजस्व वृद्धि व वसूली कार्यक्षमता बढ़ाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश मुख्य अभियंता पवनकुमार कछोट ने दिए।

मुख्य कार्यालय में आयोजित वार्षिक समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों व अभियंताओं को यह निर्देश दिए। इस मौके पर पिछले वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंडल, विभाग व शाखा अभियंता व कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

अधीक्षक अभियंता मनीष ठाकरे, संदीप दरवड़े, महेश पवार व बीना सावंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कछोट ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में परिमंडल को बकाया-मुक्त करने के साथ-साथ बिजली हानि कम करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए हर माह सटीक बिलिंग, बिलों की वसूली, राजस्व बढ़ाने, बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई व तत्काल ग्राहक सेवा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कार्यकारी अभियंता प्रसाद महातोले व अधीक्षक अभियंता ठाकरे के साथ ही सहायक अभियंता रवी मिरगणे, उपविभागीय अभियंता अरुण गायकवाड़, दत्तकुमार मिसाल, प्रवीण पवार, भाऊसाहेब साळुंके, राधेश्याम कुमावत, सुशील वेदी, शैलेश कलंत्री, महेंद्र देशमुख प्रदीप काले, विक्रम राठौड़, प्रकाश वाहुले, विनोद ओव्हल, अशोक घुले, योगेश मोरे, सुजीतकुमार गुल्हाणे, सुरेश दौड़, रमेश वाघचौरे, अविनाश राऊत, संजय शेजवल, डॉ. बंडू राठौड़, संतोष आव्हाले व सचिन मोडे को सम्मानित किया गया।

बिजली आपूर्ति बहाल करने वाले तकनीशियनों की प्रशंसा

इसके अलावा चितेगांव क्षेत्र में जोखिम उठाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने वाले तकनीशियनों योगेश जाधव, शंकर करताड़े, दीपक वाघमारे, गौरख ठोंबरे, अशोक सुरसे व सहायक अभियंता अनिल सैवर का भी विशेष रूप से सम्मान पत्र दिया गया, कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी ज्ञानेश्वर आर्दड ने किया, राजेंद्र नाहटा, प्रेरणा बनकर, भूषण पहूरकर, सोमनाथ मठपत्ती, विश्वास पाटील, राजाराम पाटील, प्रवीण गायकवाड़ व अमोल बाहेकर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभियंता व कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com