भंडारा: गर्मी-बिजली कटौती से हाल बेहाल; उमस व मच्छरों से परेशान जनता, महावितरण के खिलाफ रोष बढ़ा

गर्मी और बार-बार बिजली कटौती से लोग परेशान, ग्रामीण क्षेत्रों में हालात खराब। महावितरण से सुधार की मांग।
bandra-124
Published on
Updated on

Bhandara Power Cut News: भंडारा तेज होती गर्मी, बीचबीच में हो रही बेमौसम बारिश और लगातार बिजली कटौती ने जिले के नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। पूरे जिले में बिजली आपूर्ति बारबार बाधित हो रही है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। खासकर रात के समय बिजली गुल होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोगों को नींद तक नहीं मिल पा रही है।

मार्च के मध्य से तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही बेमौसम बारिश ने भी हालात को और बिगाड़ दिया है। उमस और गर्मी के कारण बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली वितरण कंपनी महावितरण की ओर से अक्सर मरम्मत कार्य जारी है, जल्द बिजली बहाल होगी जैसे जवाब दिए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में सुधार नजर नहीं आ रहा है।

रविवार को भंडारा शहर में सुबह के समय हल्की बारिश हुई, हालांकि बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं प लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में बारिश होने के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पिछले 8 से 15 दिनों के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई है, लेकिन इसके बाद बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई।

बारबार हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ रहा है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के चलते एक जगह बैठना भी मुश्किल हो गया है। गर्मी शुरू, बिजली कटौती जारी

जैसे-जैसे गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे बिजली कटौती की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। दिन हो या रात, किसी भी समय बिजली चली जाती है। खासकर दोपहर में बिजली गुल होने पर लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ता है।

लगातार बनी इस समस्या से नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है और वे अब महावितरण से इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com