Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानें क्यों, औरंगाबाद में पति ने पत्नी और ढाई साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या की

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Jan 09, 2023 | 06:23 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद : शहर के सातारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र (Satara Police Station Area) के कांचनवाडी परिसर में अपने पत्नी (Wife) पर शक कर उसकी और ढाई वर्ष के बच्चे (Children) की मोबाइल चार्जर (Mobile Charger) और रस्सी (Rope) से गला दबाकर हत्या (Murder) करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान समीर मसके (Sameer Maske) के रुप में की गई है। सातारा पुलिस ने उसे गिरफ्तार (Arrested) किया है। 

सातारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पीआई प्रशांत पोतदार ने बताया कि हत्यारा समीर मसके अपनी पत्नी आरती मसके और ढाई वर्ष का बेटा निशांत मसके साथ कांचनवाडी परिसर में रहता था। इन दोनों के बीच पत्नी के चारित्र्य पर शक को लेकर गंभीर विवाद होता था। रविवार की रात भी दोनों पति और पत्नी के बीच जोरदार विवाद हुआ। इस विवाद के बाद पति समीर मसके ने अपने पत्नी आरती और ढाई साल के बेटा निशांत मसके की मोबाइल चार्जर और रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने से पूर्व हत्यारे समीर मसके ने बाहर के लोगों को पत्नी और बच्चे का आवाज न जाए, इसलिए उसके मुंह में कपास भर दी थी। 

सम्बंधित ख़बरें

पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले ज़रूर करें ये काम, वरना हो सकता है डेटा लीक और पैसों का नुकसान

स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी हो जाती है खराब? इन आम गलतियों से बचेंगे तो सालों तक चलेगी नई जैसी

USB Condom क्या है? पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर बढ़ते जूस जैकिंग स्कैम से बचने का सबसे आसान तरीका

गलत चार्जर से हो सकता है बड़ा नुकसान, सरकार ने दी चेतावनी, जानें क्या है CRS मार्क वाला सेफ चार्जर

पुलिस स्टेशन को खुद फोन कर दी जानकारी 

अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद अभियुक्त समीर मसके ने खुद सातारा पुलिस स्टेशन को फोन कर उसके द्वारा की गई करतूत की जानकारी देकर पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही सातारा पुलिस स्टेशन के पीआई प्रशांत पोतदार और उनके सहकर्मियों ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली। उसके बाद पुलिस ने तत्काल हत्यारा समीर मसके को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने समीर मसके के माता पर भी मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने घटनास्थल का पंजनामा कर मां और बेटे की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए घाटी अस्पताल रवाना की। इस घटना से कांचनवाडी परिसर में खलबली मची है।

Know why husband strangled wife and two and a half year old child to death in aurangabad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2023 | 06:23 PM

Topics:  

  • Mobile Charger

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.