संभाजीनगर में अवैध निवास पर सख्ती की मांग, फर्जी प्रमाणपत्रों पर गिरेगी गाज; डीएम से मिले सोमैया

Kirit Somaiya On Fake Documents: बांग्लादेशी व रोहिंग्या नागरिकों के मुद्दे पर किरीट सोमैया ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। फर्जी प्रमाणपत्रों पर कार्रवाई और देश से बाहर भेजने की मांग की।
Demand for strict action against illegal residents in Sambhaji Nagar; crackdown expected on fake certificates; Somaiya meets with the District Magistrate
प्रतीकात्मत तस्वीर ( सोर्स :सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Rohingya Illegal Immigrants Issue: छत्रपति संभाजीनगर बांग्लादेशी व रोहिंग्या नागरिकों के जिले में निवास को लेकर भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने जिलाधिकारी दिलीप स्वामी से मुलाकात की। सोमैया ने कहा कि जिनके पास भारत में जन्म का वैध प्रमाण नहीं है, उन्हें देश से बाहर भेजना चाहिए।

आधार कार्ड व आवेदन के साथ संलग्नित हलफनामे में जन्मतिथि में अंतर पाए जाने वाले आवेदकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग भी उन्होंने की। जिलाधिकारी स्वामी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से मुखातिब सोमैया ने कहा कि बांग्लादेशी व रोहिंग्या लोगों के निवास को लेकर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

यही नहीं, अब तक पूरे राज्य में 2 लाख 24,000 फर्जी प्रमाण-पत्र रद्द करने का दावा भी सोमैया ने किया। सोमैया ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि इस देश में जन्मे हर नागरिक का कल्याण करना हमारी जिम्मेदारी है।

इस बीच, शिवसेना शिंदे के विधायक अब्दुल सत्तार के इस आरोप पर कि बांग्लादेशियों के नाम पर यहां के मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है, को सोमैया ने सिरे से नकार दिया।

MIM की सफलता पर विपक्ष करे आत्मचिंतन

सोमैया ने कहा कि विकासात्मक दृष्टि के चलते नरेंद्र मोदी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री के रूप में उभर कर सामने आए है। भाजपा नेता भी यह भी कहा कि मनपाओं के आम चुनावों में एमआईएम पार्टी को भी कुछ सीटें मिली है और इस पर उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी व समाजवादी पार्टी को चितन करना चाहिए।

अलग-अलग मुद्दों पर विपक्ष को घेरने वाले सोमैया ने दावा किया कि मुंबई मनपा में काग्रेस को 24 सीटें मिली है। कांग्रेस के विजयी प्रत्याशियों में मुस्लिम समाज के 14 और 2 इसाइयों का समावेश है।

संस्कृति को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ हो एक्शन

सोमैया ने कहा कि मुंबई, नाशिक, पुणे व छत्रपति संभाजीनगर संग कई शहरों की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। इसके चलते बड़ी संख्या में भाजपा के नगरसेवक जीते व बहुमत भी मिला। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विकासात्मक नेतृत्व व अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के चलते संस्कृति को होने वाले नुकसान के खिलाफ नागरिकों ने मतदान कर सशक्त जवाब दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com