गणेशोत्सव के दौरान एक्शन मोड में आयी जालना ट्रैफिक पुलिस, वाहन चालकों पर ठोंका 3.5 करोड़ का जुर्माना
गणेशोत्सव के दौरान जालना में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जोरों शोरों से चालू है। जिसके चलते यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ जोरदार एक्शन लिया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ट्रैफिक पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शहर यातायात शाखा ने गत 7 महीनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। इस अवधि में 36,627 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उन पर 3,58,38,250 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
हालांकि, इनमें से 32,585 वाहन चालकों ने अब तक 3.5 करोड़ का जुर्माना नहीं भरने से विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। शहर में जाम की समस्या दूर करने व नियम उल्लंघन रोकने के लिए यातायात शाखा की टीम सक्रिय है। चौक-चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी नियम तोड़ने वालों पर मौके पर कार्रवाई करती है।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी
यही नहीं, शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी की जा रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में स्पीकर के जरिए लोगों को चेतावनी देकर जाम हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक की कार्रवाई में महज 80 लाख से अधिक का दंड वसूला जा सका है। शेष राशि बकाया है। जिन वाहनधारकों ने जुर्माना नहीं भरा है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद भी भुगतान न करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
खरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
ACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भंडारा पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, विशेष अभियान के तहत हजारों रुपये की शराब जब्त
ये भी पढ़ें :- स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का दिख रहा बुरा असर, 25 साल की महिला की मौत के बाद मचा हड़कंप
ट्रिपल सीट बाइक चलाने पर कार्रवाई
यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में सबसे अधिक 10,224 संख्या ट्रिपल सीट बाइक चलाने – वालों की रही है व उन्हें दंडित किया गया है। शहर यातायात शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रताप इंगले ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें कहा कि, नियमों का पालन करने 7 से दुर्घटनाएं कम होंगी व शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।
