AIFF 2026: संगीतकार इलैयाराजा को मिलेगा पद्मपाणी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, जानें कौन हैं संगीत के ‘मैस्ट्रो’
Ajanta Ellora Film Festival: संगीत जगत के उस्ताद इलैयाराजा को प्रतिष्ठित पद्मपाणी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 28 जनवरी से छत्रपति संभाजीनगर में सिनेमा और संगीत का यह महाकुंभ सजेगा।
- Written By: आकाश मसने
संगीतकार इलैयाराजा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Padmapani Lifetime Achievement Award: भारतीय संगीत के ‘मैस्ट्रो’ कहे जाने वाले इलैयाराजा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अजंता-एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (AIFF) के आगामी 2026 संस्करण में उन्हें ‘पद्मपाणी लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उनके भारतीय सिनेमा में दशकों लंबे अतुलनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।
छत्रपति संभाजीनगर में सजेगी सितारों की महफिल
महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शहर छत्रपति संभाजीनगर में 28 जनवरी से अजंता-एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (AIFF) की भव्य शुरुआत होने जा रही है। 4 फरवरी तक चलने वाले इस 8 दिवसीय महोत्सव में कला, संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, महोत्सव के उद्घाटन समारोह में ही इलैयाराजा को इस गौरवशाली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान देश-विदेश के नामचीन कलाकार और सिनेमा प्रेमी उपस्थित रहेंगे।
चयन समिति और पुरस्कार का स्वरूप
इलैयाराजा के नाम पर मुहर एक उच्च स्तरीय जूरी द्वारा लगाई गई है। इस समिति की अध्यक्षता प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक लतिका पडगांवकर ने की, जिसमें दिग्गज फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर, सुनील सुकथंकर और चंद्रकांत कुलकर्णी जैसे अनुभवी नाम शामिल थे। पुरस्कार के रूप में दिग्गज संगीतकार को एक विशेष पद्मपाणी स्मृति चिन्ह (Memento), प्रशस्ति पत्र (Citation), और 2 लाख रुपये की नकद राशि भेंट की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
इंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
Veteran music composer #Ilaiyaraaja will be conferred this year’s prestigious ‘Padmapani Award’ at the 11th Ajanta-Ellora International Film Festival. 🗓️ The festival will be held from 28 January to 1 February at Mahatma Gandhi Mission, Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra.… pic.twitter.com/yDt8HjfmUv — All India Radio News (@airnewsalerts) January 19, 2026
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पद को लेकर बड़ी खबर, 22 जनवरी को निकलेगी आरक्षण लॉटरी
पद्मपाणी पुरस्कार की विरासत
यह पुरस्कार केवल उन हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने सिनेमाई दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इलैयाराजा से पहले यह सम्मान गीतकार जावेद अख्तर, प्रसिद्ध निर्देशिका साई परांजपे और दिवंगत दिग्गज अभिनेता ओम पुरी जैसी महान हस्तियों को मिल चुका है। इलैयाराजा ने अब तक हज़ारों गानों और फिल्मों में संगीत दिया है, और उन्हें पद्मपाणी पुरस्कार मिलना इस सम्मान की गरिमा को और बढ़ाता है।
यह फिल्म फेस्टिवल न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक फिल्मों को एक मंच प्रदान करता है, जहाँ इस बार भारतीय संगीत के इस जादूगर की मौजूदगी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी।
