पालक मंत्री संजय शिरसाट ने किया आह्वान, गणेशोत्सव का त्योहार हो डीजे फ्री
Chhatrapati Sambhaji Nagar News: डीजे के तेज शोर के चलते कई लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर होते हुए देखा जा सकता है। इसीलिए गणेशोत्सव से पहले संजय शिरसाट ने डीजे फ्री त्योहार मनाने की अपील की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
संजय शिरसाट (फाइल फोटो)
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: राज्य के सामाजिक न्याय व जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि। तेज शोर कई लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। श्री गणेशोत्सव महाराष्ट्र का राजकीय उत्सव है। जो विविधता में एकता दर्शाता है।
इसे हर्षोल्लास से मनाया जाना चाहिए, इस वर्ष श्री गणेशोत्सव को सुचारू रूप से मनाने के लिए हाल ही में छावनी में श्री गणेश महासंघ कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सभी गणेश भक्तों से डीजे-मुक्त गणेशोत्सव मनाने की अपील उन्होंने की।
इनकी मौजूदगी रही
यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रुखमाजी जाधव, पूर्व महापौर नंदकुमार घोडेले, पूर्व उपमहापौर डॉ. प्रमोद राठौड़, राजेंद्र जंजाल, मिलिंद दाभाड़े, हर्षदा शिरसाट, प्रतिभा जगताप, छावनी परिषद के प्रशांत तारगे, करणसिंह काकस, पूर्व पार्षद पुरूषोत्तम ठाकुर, युवराज डोंगरे, विनोद साबले, उपस्थित थे। छावनी श्री गणेश महासंघ के अध्यक्ष विशाल दाभाड़े, कार्यकारी अध्यक्ष विशाल काकड़े, प्रचार प्रमुख सचिन अंभोरे सहित विभिन्न गणेश मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे। सांसद डॉ. भागवत कराड ने कहा कि जल्द ही सभी छावनी के लिए गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। केंद्र से जो भी निधि मिलेगी, उसे उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश करूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
छात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
महाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
कैंसर मरीजों को घर के पास मिलेगी कीमोथेरेपी, सितंबर से मुंबई के कांदिवली शताब्दी अस्पताल में शुरू होगी सेवा
ये भी पढ़ें :- UBT ने महावितरण ऑफिस पर बोला हल्ला, बिजली बिल का किया विरोध
आपको बता दें कि गणेशोत्सव के दौरान अक्सर डीजे के शोर-शराबे में भगवान गणपति का आगमन होता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि डीजे में भक्ति के गानों की जगह बॉलीवुड के कई गानों की प्रस्तुति दी जाती है। जिससे कई लोगों की भावनाएं तो होती ही है, लेकिन इससे भगवान गणपति का अपमान माना जाता है। इसीलिए गणेशोत्सव के दौरान डीजे फ्री कार्यक्रम की बात की जा रही है।
