गणपतिपुले में डूबे छत्रपति संभाजीनगर के 5 युवक, 1 का शव बरामद, 4 की तलाश जारी; पर्यटकों में मचा हड़कंप

Sambhajinagar Accident News: रत्नागिरी के गणपतिपुले समुद्र तट पर नहाते समय छत्रपति संभाजीनगर के 5 युवक तेज लहरों में बह गए। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि 4 अन्य की तलाश युद्धस्तर पर जारी ह
Tragedy struck in Ganpatipule as 5 youths from Chhatrapati Sambhajinagar drowned in the sea. One body has been recovered, while search for 4 others is underway.
गणपतिपुले में डूबे 5 युवक ( सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो )
Updated on

Sambhajinagar Ganpatipule Drowning Ratnagiri Sea Accident: छत्रपति संभाजीनगर में रत्नागिरी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गणपतिपुले में शनिवार को छुट्टियां मनाने आए सैलानियों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। समुद्र की तेज लहरों व गहराई का सही अनुमान नहीं आने से समुद्र तट पर घूमने गए 8 में से 5 युवक पानी में बह गए। ये सभी छत्रपति संभाजीनगर जिले की पैठण तहसील के बिड़कीन निवासी हैं।

इनमें से 1 युवक प्रेम दीपक आदमाने (19) का शव बरामद किया गया है, जबकि अन्य 4 युवकों आदित्य संतोष राऊत (22), अनिकेत बंडू हिवराले (20), आनंद राजू नरवड़े (20) व यश रामेश्वर कांबले (19) की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, बिड़कीन से 19 युवकों का समूह कोकण में गणपतिपुले घूमने गया था। शनिवार सुबह इन्होंने श्री गणपति मंदिर में दर्शन किए।

रात तक जारी रही तलाश

8 युवक करीब 10 से 10:30 बजे के बीच गणपतिपुले समुद्र में नहाने उतरे। इनमें से 5 युवकों को तेज लहरों का अनुमान नहीं आया और वे समुद्र की तेज धार में बहकर बचाने की गुहार लगाने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण, व्यापारी, पुलिस व तैनात लाइफगार्ड तत्काल बचाव कार्य में जुट गए।

संभाजीनगर जिला आपदा प्रबंधन कक्ष ने की पुष्टि

बचाव दल ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, समुद्र में ऊंची लहरों व तेज बहाव के चलते शेष 5 युवकों तक पहुंचना संभव नहीं हो सका। तदुपरांत स्थानीय प्रशासन, पुलिस, लाइफगार्ड व नौकाओं की सहायता से बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया गया। शाम में 4:55 बजे मालगुंड खाड़ी के समीप प्रेम आदमाने का शव बरामद हुआ। आदित्य, अनिकेत, आनंद व यश कांबले की तलाश जारी थी।

रत्नागिरी के पुलिस अधीक्षक नितिन बगाटे ने बताया कि पुलिस, स्थानीय प्रशासन व बचाव दल संयुक्त रूप से खोज अभियान चला रहे हैं। छत्रपति संभाजीनगर जिला आपदा प्रबंधन कक्ष ने भी पुष्टि की कि 1 शव बरामद हुआ है व 4 युवकों की तलाश युद्धस्तर पर जारी थी। इस हृदयविदारक घटना से जिले में शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि समुद्र तट पर जाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें व चेतावनी संकेतों की अनदेखी न करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com