Sambhajinagar: चर्च में 7 पेड़ काटने पर 3 लाख रुपए का कड़ा दंड, पर्यावरण को संरक्षण का संदेश
Chhatrapati Sambhajinagar के महेश नगर में एक चिकित्सक ने बिना परमिशन के पेड़ कटाई करने पर 1 लाख रुपये और सिडको एन-6 में एक चर्च की परिधि में अशोक के पेड़ के काटने पर 3 लाख रुपये का दंड लगाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अशोक के पेड़ (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर के महेश नगर में एक चिकित्सक ने बगैर अनुमति पेड़ कटाई करने पर 1 लाख रुपए और सिडको एन-6 स्थित एक चर्च की परिधि में अशोक प्रजाति के 7 पेड़ों के काटने पर 3 लाख रुपए का दंड लगाने का अहम निर्णय मनपा के उद्यान विभाग ने लिया है।
इससे पर्यावरण को हानि पहुंचाने वालों को करारा झटका लगा है। उद्यान अधीक्षक विजय पाटील ने बताया कि, महेश नगर के डॉ। स्नेहकुमार सोमानी ने 20 वर्ष पुराने सोनमोहर प्रजाति के पेड़ कटाई के लिए कुछ महीने पहले अनुमति मांगी थी, जो निर्माण कार्य में बाधक बन रहा था। हालांकि, उन्हें अनुमति नहीं मिली थी।
घटनास्थल का मुआयना करने पर हुआ पेड़ कटाई का खुलासा
बाद में उनके उक्त पेड़ तोड़ने पर इस बाबत वृक्ष प्राधिकरण को शिकायत मिली थी। सहायक उद्यान अधीक्षक नानासाहेब पठाड़े ने घटनास्थल का मुआयना करने पर पेड़ कटाई का खुलासा हुआ। तदुपरांत संबंधित डॉक्टर पर एक लाख रुपए का दंड लगाने का प्रस्ताव होने की जानकारी पाटील ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
आयुक्त जी. श्रीकांत का निर्देश: देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एलोरा में ठोस कचरे का हो प्रबंधन
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: Whatsapp Call पर भरोसा भारी पड़ा, पुणे में शेयर बाजार ठगी का खुलासा
वृक्ष काटने पर 10 पौधे लगाने का दावा
सिडको एन-6 स्थित एक चर्च के परिसर में अशोक प्रजाति के 7 पेड़ों की शिकायत मिलने के बाद मनपा ने चर्च प्रशासन को नोटिस जारी किया है। इस पर जवाब देते हुए चर्च प्रबंधन ने गलती स्वीकारते हुए इसके बदले में 10 पेड़ लगाने का खुलासा किया। वृक्ष प्राधिकरण ने इसे पर बेहद सख्ती से लेकर 3 लाख रुपए दंड लगाने का निर्णय लेने की जानकारी उद्यान अधीक्षक पाटील ने दी।
