Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तकनीकी गड़बड़ी से देवगिरी नागरी सहकारी बैंक को झटका, 13 खाताधारकों पर 27.84 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sambhajinagar Banking Glitch: छत्रपति संभाजीनगर स्थित देवगिरी नागरी सहकारी बैंक की कोर बैंकिंग प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी के बाद 76 खातों से लगभग 66।95 लाख रुपये के ऑनलाइन लेनदेन सामने आए।

  • Written By: महाराष्ट्र डेस्क
Updated On: Jun 15, 2026 | 10:22 PM

Devgiri Nagari Cooperative Bank (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Devgiri Nagari Cooperative Bank: देवगिरी नागरी सहकारी बैंक की कोर बैंकिंग प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी के कारण 76 खातों से एक ही रात में करीब 66.95 लाख रुपये के ऑनलाइन लेनदेन हुए। बैंक को अधिकांश राशि वापस मिल गई, लेकिन 13 खाताधारकों ने कथित तौर पर तकनीकी खामी का फायदा उठाकर खातों में वास्तविक शेष राशि नहीं होने के बावजूद 27 लाख 84 हजार 591 रुपये निकाल लिए। इस मामले में क्रांति चौक पुलिस थाने में 13 खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बैंक अधिकारी अनिल प्रभाकर सुतवणे की शिकायत के अनुसार, 2 जनवरी 2026 की रात ग्राहकों को बेहतर डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कोर बैंकिंग प्रणाली में नया सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया था। इसके बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण राशि निकालने के बावजूद खातों में पुरानी शेष राशि दिखाई देती रही। इसका लाभ उठाकर कुछ ग्राहकों ने बार-बार लेनदेन किए।

सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद बैंकिंग गड़बड़ी

अगले दिन जांच में पता चला कि राज्य की विभिन्न शाखाओं के 76 खातों में 66 लाख 95 हजार 638 रुपये का डेबिट बैलेंस बन गया था। कई लोगों ने आईएमपीएस और एनईएफटी के माध्यम से राशि अन्य खातों में स्थानांतरित की, जबकि कुछ ने एटीएम से नकद निकासी की। बैंक ने कुछ लेनदेन निरस्त कर 11 लाख रुपये से अधिक की राशि वापस प्राप्त की। वहीं लगातार संपर्क और समझाइश के बाद 19 लाख 11 हजार रुपये की वसूली भी कर ली गई। इसके बावजूद 13 खाताधारकों से 27.84 लाख रुपये की वसूली बाकी है।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से 2029 में जाएगी भाजपा की सत्ता: जालना सांसद डॉ. कल्याण काले का बड़ा दावा

कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्षों ने संभाला पदभार, संभाजीनगर में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

छत्रपति संभाजीनगर राशन घोटाला: 17 लाख का माल जब्त, पूर्व पार्षद कलीम कुरैशी समेत मुख्य आरोपी अब भी फरार

नागपुर में महंगाई के खिलाफ शरद पवार गुट का थाली बजाओ आंदोलन; गैस-पेट्रोल के दामों पर सरकार को घेरा

ये भी पढ़े: वर्धा में मानसून सुस्त, अब तक सिर्फ 16.06 मिमी बारिश, बुवाई योग्य वर्षा का इंतजार कर रहे किसान

66.95 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन

जांच में सामने आया कि जालना नहीं बल्कि जलगांव निवासी ओम निंबा मोरे ने सबसे अधिक 21 लाख 77 हजार 534 रुपये निकाले। बैंक द्वारा बार-बार संपर्क करने और सायबर पुलिस की जांच में उपस्थित रहने के निर्देश के बावजूद संबंधित खाताधारकों ने न तो राशि लौटाई और न ही जांच में सहयोग किया। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक उत्तम जाधव कर रहे हैं।

(नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट)

Devgiri bank technical glitch 27 lakh fraud case account holders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 10:22 PM

Topics:  

  • Banking System
  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.