Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवसेना के बागी विधायकों के खिलाफ औरंगाबाद में शिवसैनिकों का प्रदर्शन

  • Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Jun 22, 2022 | 06:46 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद: राज्य के नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व में शिवसेना (Shiv Sena) के कई विधायक (MLAs) महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाहर हैं। शिवसेना के कई विधायकों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) के नेतृत्व से बगावत करते हुए एकनाथ शिंदे का साथ देने का निर्णय लिया। इन बागी विधायकों के खिलाफ क्रांति चौक में शिवसैनिकों ने प्रदर्शन करते हुए बागी विधायकों के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिवसेना जिला प्रमुख और विधायक अंबादास दानवे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

शहर शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में क्रांति चौक पहुंचे। उन्होंने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें गद्दार कहा। शिवसैनिकों ने नारे लगाते हुए कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं। 

औरंगाबाद के शिवसैनिक सीएम उद्धव ठाकरे के साथ: दानवे

शिवसेना जिला प्रमुख दानवे ने कहा कि औरंगाबाद के शिवसैनिक सीएम उद्धव ठाकरे के साथ हैं, यह दर्शाने के लिए आज का यह आंदोलन किया गया है। दानवे ने बताया कि जो विधायक मुख्यमंत्री ठाकरे के आदेश को दरकिनार कर बगावत करने पर आमदा है, उन विधायकों ने अपने निर्णय में जल्द बदलाव नहीं किया तो ऐसे विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र में जल्द ही शिवसेना की ओर से आंदोलन किए जाएंगे। दानवे ने कहा कि जो विधायक बगावत करने के फिराग में है, उनकी इस हरकत पर उनके क्षेत्र की जनता  में उन विधायकों के खिलाफ गुस्सा है। दानवे ने बगावत किए विधायकों द्वारा हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर बगावत किए जाने के दावों को झूठा साबित करते हुए कहा कि शिवसेना ने बीजेपी से नाता तोड़कर ढाई साल हुए है। फिर आज ही इन विधायकों को हिंदुत्व क्यों याद आ रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे शहर में ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया 2026’ की धूम, दादोजी स्टेडियम में देश भर से जुटे युवा खिलाड़ी

मुंबई-ठाणे में ट्रैफिक का टेंशन खत्म! घोडबंदर रोड पर दौड़ेगी हाईटेक पॉड टैक्सी, एकनाथ शिंदे ने दी खुशखबरी

ठाणे में प्रेसिडेंट कप टेनिस क्रिकेट का भव्य आगाज; सलमान खान और सीएम शिंदे ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

शिवसेना चिह्न विवाद पर ‘तारीख पर तारीख’! सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल की सुनवाई टली, अब इस दिन होगी अंतिम बहस

बागी विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

प्रदर्शन में शिवसैनिकों ने बागी विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन में पूर्व मेयर नंदकुमार घोडेले, पूर्व मेयर त्रिबंक तुपे, उपजिला प्रमुख संतोष जेजुरकर, जयवंत ओक, आनंद तांदुलवाडीकर, बप्पा दलवी,  विधानसभा संगठक राजू वैद्य, शहर अध्यक्ष विश्वनाथ स्वामी, कृष्णा पाटिल डोणगांवकर,  बालू थोरात, बाबासाहेब डांगे, राजू वरकड, राजेन्द्र ठोंबरे, सुदर्शन अग्रवाल, डॉ. अण्णा शिंदे, गोपाल कुलकर्णी, अविनाश गलांडे, संजय निकम, प्रतिभा जगताप,  सुनीता आउलवार, सुनीता देव, अंजली मांडवकर, सतीश निकम, ज्ञानेश्वर डांगे, सचिन खैरे, संजय हरणे, गजानन मनगटे  आदि उपस्थित थे।

Demonstration of shiv sainiks in aurangabad against rebel shiv sena mlas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2022 | 06:46 PM

Topics:  

  • Aurangabad
  • Eknath Shinde
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.