Chhatrapati Sambhajinagar: 480 करोड़ मंजूर, पर पोर्टल ठप होने से किसानों को इंतजार
Sambhajinagar: अतिवृष्टि से फसल नुकसान झेल रहे किसानों को राहत राशि वितरण में देरी देखने के लिए मिल रही है। 480 करोड़ मंजूरी मिल तो गई है, लेकिन पोर्टल गड़बड़ी से प्रक्रिया की रफ्तार काफी धीमी हो गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar: मराठवाड़ा संग छत्रपति संभाजीनगर में अतिवृष्टि व बारिश ने जमकर कहर बरपाया था व फसलें धड़ाम हो गई थीं। राज्य सरकार ने आश्वस्त किया था कि दीपावली से पहले किसानों के खाते में मदद राशि जमा हो जाएगी।
जिले में अब तक सहायता राशि नहीं मिलने से किसानों में बेहद रोष व्याप्त होने से मंजूर निधि तत्काल उनके खाते पर जमा करने के लिए राजस्व विभाग रात-दिन जुटा हुआ है। एक ही समय पर सूचियां अपलोड करने की कवायद में गुरुवार की दोपहर में पोर्टल बंद होने से परेशानी खड़ी हो गई।
रात में पुनः पोर्टल शुरू सूचियां अपलोड करने का कार्य शुरू किया गया। जिले में सितंबर माह में हुई अतिवृष्टि से खरीफ फसलों का व्यापक नुकसान हुआ। नुकसान के पंचनामों की औपचारिकता पूर्ण करने के बाद जिला प्रशासन ने 16 अक्टूबर को 562 करोड़ रुपए की मांग सरकार से की थी।
सम्बंधित ख़बरें
लाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
अमरावती चुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज, स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव के लिए टिकट की दौड़ शुरू
छुट्टी पाने के लिए कैदियों का कारनामा, मोर्शी ओपन जेल में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का खुलासा
अकोला में आंधी और बारिश से गर्मी से राहत, 42 डिग्री तापमान के बीच बदला मौसम का मिजाज
यह निधि तत्काल मंजूर होकर दीपावली से पहले किसानों के खातों में जमा होने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही थी। मंत्रालयीन स्तर पर हुई गड़बड़ी के चलते 2 से 3 हेक्टेयर क्षति के 81 करोड़ रुपए पहले स्वीकृत किए गए हैं। शून्य से दो हेक्टेयर तक हुई क्षति के 480 करोड़ रुपए मंजूर करने की फाइल मंजूर ही नहीं हुई। 4 व 5,000 रुपए की मदद निधि मिलने से किसान शांत हुए।
केवाईसी के बाद खाते पर मिलेंगे पैसे
जिस किसानों का एग्रीस्टंग है, उनके खाते पर तत्काल पैसे जमा किए जा रहे हैं। जिन्होंने एग्रीस्टैग का पंजीयन नहीं कराया है, उनका केवाईसी होने पर खाते पर पैसे जमा किए जा रहे है।
ये भी पढ़ें :- Kumbh Mela 2027 में सुरक्षा पुख्ता, संभाजीनगर में 9633 करोड़ की विकास योजना को मंजूरी
पीड़ितों को 480 करोड़
इसके बाद सरकार को गलती ध्यान में आई व शून्य से 2 हेक्टेयर बाधितों के 480 करोड़ रुपए 29 अक्टूबर को मंजूर किए गए, निधि वितरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छत्रपति संभाजीनगर व जालना जिले के किसानों को 836 करोड़ रुपए वितरित किए जाने की खबर है, समझा जाता है कि एक ही समय पर लॉगिन होने से सूचियां अपलोड करने में दिक्कते निर्माण हो रही है। बताया जा रहा है कि पूर्ण निधि जमा करने में और दो दिन लगने की संभावना है। सूचिया सरकार के पंचायत नाम के पोर्टल से अपलोड की जा रही है। एक ही समय पर सुचियां अपलोड करने की कवायद में गुरुवार की दोपहर में पोर्टल ही बंद हो गया।
