VIP ट्रीटमेंट, कई अवार्ड…सेना की कैप्टन समझ जिसे देते थे सलामी, वो निकली फर्जी!
Daulatabad Woman Fake Army Officer: पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि दौलताबाद इलाके के धरमपुर स्थित प्लॉट नंबर 16 में रहने वाली रुचिका अजीत जैन (48) सेना की वर्दी पहने दिखती हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
रुचिका अजीत जैन (Image- Social Media)
Chhatrapati Sambhajinagar News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के दौलताबाद में सेना की नकली वर्दी पहने एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से सेना से जुड़ी कुछ सामग्री भी बरामद हुई है। आरोपी महिला का नाम रुचिका जैन बताया गया है। उसके घर से सेना से संबंधित कुछ वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।
पुलिस ने मारा छापा
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि दौलताबाद इलाके के धरमपुर स्थित प्लॉट नंबर 16 में रहने वाली रुचिका अजीत जैन (48) सेना की वर्दी पहने दिखाई देती हैं। इसके आधार पर पुलिस ने 11 सितंबर को उसके घर छापा मारा था। इस छापेमारी में रुचिका जैन के पास से दो प्रकार की सेना की वर्दियां जब्त की गईं। इनमें कैप्टन रैंक के स्टार और ‘स्पेशल फोर्स’ के बैज लगे हुए थे।
एयर पिस्टल और राइफलें बरामद
साथ ही ‘डेबोनेयर सिक्योरिटी पीपल’ लिखा एक नकली पहचान पत्र, सैन्य वर्दी में उसकी तस्वीर वाला एक फ्रेम, विभिन्न संगठनों के मेडल, पुरस्कार, निमंत्रण पत्र, एयर पिस्टल और राइफलें, युद्ध स्मारकों की तस्वीरें आदि भी जब्त की गईं।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की गलती बिहार में न हो, उद्धव के नेता ने INDIA गठबंधन को दी चेतावनी
आरोपी महिला खुद को कैप्टन बताकर कई स्थानों पर घूम रही थी। मिली जानकारी के अनुसार पुणे स्थित दक्षिणी कमान की सैन्य खुफिया टीम ने इस मामले की जांच की थी। पुलिस आरोपी महिला के बारे में और जानकारियां जुटा रही है।
