Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिजीत दीपके को मिला था भाजपा में शामिल होने का ऑफर, इनकार किया तो दी गईं धमकियां, CJP प्रमुख का बड़ा दावा

Abhijeet Dipke BJP Offer: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का आरोप है कि छात्र आंदोलन के दौरान उन पर बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाया गया। ऑफर ठुकराने पर उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी गईं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 30, 2026 | 03:33 PM

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Abhijeet Dipke On BJP Offer: छात्र आंदोलन के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से बड़ा खुलासा करते हुए कॉकरॉच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि आंदोलन के दौरान उन्हें भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया था। प्रस्ताव ठुकराने पर उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी गईं। दीपके ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पोते की उम्र के हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दबाव में लाने का प्रयास किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की ओर से तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अभिजीत दीपके बोले- सिद्धांतों से समझौता नहीं किया

अभिजीत दीपके ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान उन पर लगातार दबाव बनाया गया। छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए दीपके ने दावा किया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता करने से इनकार कर दिया। इसके बाद कथित रूप से धमकियों का दौर शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष किसी राजनीतिक पद के लिए नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए था।

परिवार को भी धमकी मिलने का आरोप

दीपके ने आरोप लगाया कि धमकियां केवल उनके तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उनके माता-पिता को भी निशाना बनाया गया। उनके पिता ने भी दावा किया कि एक वीडियो के माध्यम से परिवार को धमकी दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा की चिंता के चलते परिवार को कुछ समय के लिए घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर PACL प्रॉपर्टी नीलामी में असमंजस: क्या फिर से लगेगी बोली? तकनीकी खराबी पर जांच के बाद फैसला लेगा SEB

जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का पलटवार, सौरव दास को बताया बेकार और बेरोजगार

महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई: पुणे, कोल्हापुर, सांगली और सातारा में 21 होटलों-बेकरियों के लाइसेंस सस्पेंड

गोंदिया में जंगली सूअरों का आतंक, एक घंटे में 2 गांवों में हमला; 6 किसान घायल

Abhijeet Dipke was offered to join BJP. He denied on face. This is what courage is.🔥 If he was a Sanatani Warrior, He would’ve been sold out to Non-Biological Hindu Hirday Samrat on Day 0 of the protest. pic.twitter.com/OfJCHkiVhL — Anubhav Gupta (@anubhavgupta_ji) July 30, 2026

छात्र आंदोलन को दबाने की कोशिश हुई

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का कहना है कि आंदोलन के दौरान छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन देशभर के विद्यार्थियों के समर्थन से आंदोलन मजबूत होता गया। उन्होंने कहा कि छात्रों की एकजुटता के कारण सरकार पर दबाव बना और उनकी मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से लिया गया।

यह भी पढ़ें:- Explainer: क्या NDA में होगी शरद पवार की एंट्री? अंजलि दमानिया ने किया अमित शाह से डील का दावा, जानिए पूरा सच

राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा

काॅकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके के इन आरोपों के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है। उनके दावों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया पर नजर बनी हुई है। फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्ष की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Cjp abhijeet dipke received join bjp offer student protest threat allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 03:33 PM

Topics:  

  • Abhijeet Dipke
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Cockroach Janta Party
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.