छत्रपति संभाजीनगर जिप अध्यक्ष का चुनाव 18 मार्च को; 10 मार्च को चुने जाएंगे पंचायत समितियों के सभापति

Chhatrapati Sambhajinagar ZP President News: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद अध्यक्ष का चयन 18 मार्च को होगा, जबकि 9 पंचायत समितियों के सभापति 10 मार्च को चुने जाएंगे।
Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad will elect its President on March 18. Elections for Chairman of 9 Panchayat Samitis are set for March 10, with strict nomination rules.
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad Election News: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद के अध्यक्ष पद के चयन को आखिरकार मुहूर्त मिल गया है। आगामी 18 मार्च को नए अध्यक्ष का चयन करने की घोषणा जिलाधिकारी कार्यालय ने अधिकृत रूप से की। दोपहर में 2 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के जिला योजना समिति के सभागार में विशेष सर्वसाधारण सभा होगी जिसमें जिप के सभी सदस्य मतदान से नए अध्यक्ष का चयन करेंगे। चयन प्रक्रिया के लिए जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने बतौर पीठासीन अधिकारी अपर जिलाधिकारी संभाजी अड़कुने की नियुक्ति की है।

दो घंटे पहले देना होगा नामांकन

18 मार्च की दोपहर अध्यक्ष पद की चयन सभा में प्रत्यक्ष मतदान के बाद तय होगा कि छत्रपति संभाजीनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास की कमान कौन संभालता है, अध्यक्ष पद के लिए सभा के दो घंटे पहले नामांकन-पत्र स्वीकारे जाएंगे। सभा के लिए कुल सदस्यों में से 1/3 गणपूर्ति होना जरूरी है।

पंस के सभापति चुने जाएंगे 10 को

  •  छत्रपति संभाजीनगर जिले की सभी 9 पंचायत समितियों के सभापति व उपसभापतियों के चयन के लिए 10 मार्च को दोपहर 2 बजे संबंधित पंचायत समिति के सभागार में विशेष सभा आयोजित की गई है।
  • इस चयन के लिए जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने हर तहसील के लिए स्वतंत्र पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की है।
  • यही नहीं, सभापति पद का आरक्षण भी तय किया गया है। सभापति व उपसभापति पद के लिए नामांकन-पत्र सभा के दो घंटे पहले
  • स्वीकारा जाएगा। सभा के लिए कुल सदस्यों के 1/3 गणपूर्ति होना जरूरी है। पहले सभापति पद का चयन किया जाएगा। तदुपरांत उपसभापति पद की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

रणनीति बनाने के कार्य में आई तेजी

  • सदस्यों की संभावित बगावत को देखते राजनीतिक दल कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहते व सदस्यों को लामबंद करने व रणनीति बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
  • कुछ सदस्यों को सैर पर भेजने की योजना बनाई गई है।
  • ऐन-केन प्रकारेण जिला परिषद व पंचायत समितियों में अपने खेमे के क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभापति व उपसभापति चुनने के लिए राजनीतिक दलों ने आवश्यक तैयारियां शुरू की हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com