जिप-पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जिले में निष्पक्ष चुनाव की तैयारी; डीएम ने की अहम बैठक
Law and Order Election: जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। मशीनरी, मानव संसाधन और कानून-व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Zilla Parishad Election Prep: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद जिले में संचालित की जाने वाली चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों की जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने तात्कालिक समीक्षा की।
उन्होंने चुनावी मशीनरी, मानव संसाधन की उपलब्धता, जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित किए जाने वाले नियंत्रण कक्ष, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित, पुलिस अधीक्षक डॉ विनयकुमार राठौड़, अपर जिलाधिकारी संभाजीराव अडकुणे, निवासी उपजिलाधिकारी जनार्दन विधाते, उपजिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कटके, उपजिलाधिकारी संगीता राठौड़, डॉ सुचेता शिंदे, जिला योजना अधिकारी भरत वायाल, जिला शिक्षा अधिकारी जयश्री चव्हाण, जिला शिक्षा अधिकारी आश्विनी लाठकर, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विद्याधर शेलके समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
सफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
अब फोन में अलग-अलग ऐप रखने का झंझट खत्म, RailOne पर बुक करें टिकट, खाना और ट्रैक करें लाइव ट्रेन
इस्तीफा लेने से नहीं गिरेगी सरकार… छात्र आंदोलन पर अन्ना हजारे का PM मोदी को पत्र, हिंसा पर जताया गहरा दुख
मध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की गई लागू
चुनाव परिणाम घोषित होने के छह माह के भीतर प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने पर उम्मीदवार का निर्वाचन प्रतिप्रभावी रूप से रद्द कर दिया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है, इस दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वाली किसी भी घोषणा या गतिविधि पर प्रतिबंध रहेगा।
हालांकि, प्राकृतिक आपदा से संबंधित राहत एवं सहायता कार्यों को छूट रहेगी। जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव एक साथ होने के कारण प्रत्येक मतदाता को एक वोट गट के लिए तथा एक गण के लिए देना होगा। जिप के 63 गट व पंस के 126 गण है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर मनपा: 5 साल बाद चुनी हुई सत्ता की वापसी, 22 में 18 बार शिवसेना का महापौर
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार
| चरण | तिथि | समय |
|---|---|---|
| चुनाव अधिसूचना जारी | 16 जनवरी | — |
| नामांकन दाखिल | 16 से 21 जनवरी | — |
| नामांकन की जांच | 22 जनवरी | सुबह 11 बजे से |
| उम्मीदवारी वापसी | 23, 24 व 27 जनवरी | सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक |
| चुनाव चिन्ह आवंटन व अंतिम सूची | 27 जनवरी | दोपहर 3:30 बजे के बाद |
| मतदान | 5 फरवरी | सुबह 7:30 से शाम 5:30 बजे तक |
| मतगणना | 7 फरवरी | सुबह 10 बजे से |
मतदाताओं को प्रभावित करने वाली घोषणाएं नहीं होंगी
नामांकन पत्र एवं शपथपत्र ऑफलाइन पद्धति से ही स्वीकार किए जाएंगे। आरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को नामांकन के साथ जाति प्रमाणपत्र एवं जात वैधता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने पर, जाति वैधता समिति में आवेदन किए जाने का प्रमाण देना होगा।
