छत्रपति संभाजीनगर में लुढ़का परा, ठंड की वापसी ने बढ़ाई ठिठुरन, दितवाह चक्रवात प्रभाव कम
Temperature Drop: छत्रपति संभाजीनगर में ठंड एक बार फिर लौटी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 13°C पहुंचा। बंगाल की खाड़ी का चक्रवाती प्रभाव कमजोर होने पर ठंड बढ़ने की संभावना है।
- Written By: आकाश मसने
ठंड से बचने अलाव के पास बैठे लोग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Weather Update: छत्रपति संभाजीनगर में पिछले एक सप्ताह से अचानक लौट आई गर्माहट के बाद अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में पूरे 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद गायब होती ठंड ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान भी हल्का कम होकर 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मानसून की विदाई के बाद ही छत्रपति संभाजीनगर में सर्दी ने शुरुआती दस्तक दी थी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातों के साथ उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं ने नवंबर के तीसरे सप्ताह तक तापमान में ज्यादा गिरावट लाई। उसी दौरान शहरवासियों ने कड़ाके की ठंड का अनुभव भी किया।
लेकिन चौथे सप्ताह में अचानक चक्रवाती प्रभाव बढ़ने लगे, जिससे उत्तर भारत की ठंडी हवाएं कमजोर पड़ीं और तापमान तेजी से बढ़ गया। दिन और रात, दोनों समय गर्माहट महसूस हुई और लोगों ने स्वेटर व गर्म कपड़े वापस अलमारी में रख दिए। सुबह-शाम हल्की ठंडक के अलावा दिन में माहौल पूरी तरह गर्म बना रहा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Washim News: वाशिम में जुलाई में 133.3 मिमी बारिश की कमी, जलप्रकल्पों को जोरदार वर्षा का इंतजार
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
8 आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम पर फूटा गुस्सा
सर्द दवाओं का अहसास
हालांकि, शनिवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। तापमान में अचानक आई गिरावट ने शहरवासियों को दोबारा सर्द हवाओं का अहसास कराया। सुबह के समय हवा में नमी कम होने और उत्तर दिशा से ठंडेपन की वापसी के कारण सर्दी फिर बढ़ती दिखाई दी।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे अब बनेगा 10 लेन, 16 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट का MSRDC ने भेजा प्रस्ताव
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती प्रणाली के शांत होने के बाद अब वातावरण सामान्य रूप से उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं प्राप्त करेगा। इसी कारण आगामी कुछ दिनों में तापमान और नीचे आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिसंबर की शुरुआत शहर में सामान्य से अधिक ठंड लेकर आ सकती है।
शहर में बढ़ती ठंडक को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों से सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और अचानक बदलते मौसम से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
