छत्रपति संभाजीनगर में जल संकट गहराया, फिलहाल 10–12 एमएलडी ही बढ़ेगी सप्लाई; अवैध कनेक्शन हटाने की तैयारी
Sambhajinagar Water Crisis: संभाजीनगर में बढ़ते जल संकट के बीच मनपा ने तात्कालिक उपाय शुरू किए हैं। फिलहाल शहर को 10-12 MLD अतिरिक्त पानी ही मिल पाएगा, नई जल योजना के लिए अप्रैल तक इंतजार करना होगा।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Issue ( सोर्स : शोसल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Issue: छत्रपति संभाजीनगर शहर में बढ़ते जल संकट के बीच मनपा ने कुछ तात्कालिक उपाय शुरू किए हैं, हालांकि, नागरिकों को तत्काल बड़ी राहत मिलने के आसार कम ही हैं।
जलापूर्ति विभाग के एक्शन प्लान के अनुसार फिलहाल पर्यटननगरी को महज 10 से 12 एमएलडी अतिरिक्त पानी ही मिल पाएगा। नई जलापूर्ति योजना से अपेक्षित अतिरिक्त पानी के लिए अप्रैल के अंत तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
गर्मी की तीव्रता बढ़ने के साथ शहर का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है व पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है। कई क्षेत्रों में बोरवेल के सूखने से नागरिक मनपा के जलापूर्ति पर निर्भर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM आवास योजना (शहरी): छत्रपति संभाजीनगर में 11,120 घरों के लिए लाभार्थियों को 10% राशि जमा करने का अंतिम मौका
पुणे शिक्षा निदेशालय की चेतावनी: TC और मार्कशीट के लिए पैसे वसूलने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
12 साल से अटका नाग नदी पुनरुज्जीवन प्रकल्प: 1,476 करोड़ की योजना अब 2,117 करोड़ तक पहुंची, फिर भी काम अधर में
पुणे को जाम से मुक्ति दिलाने आ रहा ‘पाताल लोक’ मॉडल, 80000 करोड़ के मेगा इन्फ्रा प्लान को मंजूरी!
वर्तमान में शहर के कई क्षेत्रों में 8 से 10 दिनों के अंतराल से पानी मिल रहा है। जलापूर्ति अंतर कम करने के लिए महापौर समीर राजूरकर ने जलापूर्ति विभाग की बैठक लेकर उपाययोजना तैयार करने के निर्देश दिए थे।
इसके तहत मुख्य जलवाहिनियों के गैप जोड़ना, पाइपलाइन पर लगी अवैध नल कनेक्शन हटाना व जलवाहिनी कार्य पूरा की जाएगी। जुबिली पार्क से हनुमान टेकड़ी क्षेत्र तक पाइपलाइन का काम पूरा होने पर जलापूर्ति की कमी आएगी।
900 मिमी जलवाहिनी का होगा उपयोग
वर्तमान में शहर को 1,200 मिमी व्यास की योजना से रोजाना करीब 90 से 100 एमएलडी पानी मिलता है। इसके अलावा 700 मिमी योजना से 28 से 30 एमएलडी व 900 मिमी जलवाहिनी से 22 एमएलडी जलापूर्ति की जाती है।
यह भी पढ़ें:-प्लॉट सौदे में 1.33 करोड़ की ठगी, संभाजीनगर में सेवानिवृत्त PSI से धोखाधड़ी; छह आरोपियों पर केस
यदि 900 मिमी जलवाहिनी को पूरी क्षमता से चलाया जाए तो करीब 75 एमएलडी पानी मिल सकता है। इसी कारण मनपा ने जर्जर 700 मिमी योजना को बंद कर 900 मिमी जलवाहिनी का उपयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है व इससे 10 से 12 एमएलडी पानी बढ़ने का अनुमान है।
