सिल्लोड में सरकारी अनुदान में बड़ा गड़बड़ी: 844 किसानों को दो बार भुगतान; वसूली नोटिस जारी
Maharashtra Agriculture: सिल्लोड तहसील में 844 किसानों को प्राकृतिक आपदा मुआवजा दो बार दिए जाने का मामला सामने आया है। 85.07 लाख की वसूली के लिए राजस्व विभाग ने किसानों को नोटिस जारी किए हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sillod Farmers Notice: छत्रपति संभाजीनगर सरकारी अनुदान वितरण में गड़बड़ियों के मामले नए नहीं हैं, लेकिन सिल्लोड तहसील में किसानों को दो बार अनुदान राशि वितरित किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी वसूली के लिए राजस्व विभाग ने संबंधित किसानों को नोटिस जारी किए हैं।
वर्ष 2021 से 2025 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के मुआवजे के तौर पर तहसील के 844 किसानों को कुल 85 लाख 7 हजार रुपए दोबारा वितरित किए जाने का आरोप लेखा परीक्षण दल ने लगाया है।
अनुदान वितरण की जांच के लिए गठित जांच समिति ने खुलासा किया कि 243 किसानों को 16 लाख 7 हजार रुपए दो बार दिए गए, जबकि 601 किसानों को पोर्टल पर तकनीकी कारणों से 69 लाख अतिरिक्त मिले।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर निकाला विशाल मोर्चा
Chhatrapati Sambhajinagar: वर्षभर में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई, शिकायतें सिर्फ आठ, पांच मामलों में एफआईआर
ललित मोदी के दावों पर रामदास आठवले का कांग्रेस पर तीखा हमला; राहुल गांधी को दी उल्टी-सीधी बातें न करने की सलाह
Mumbai की प्यास बुझाने के लिए 3 लाख से ज्यादा पेडों की बलि ! बीएमसी के गारगाई बांध से जैव विविधता को खतरा
इस तरह कुल 85 लाख 7 हजार रुपए का दुबारा भुगतान हुआ। अब इस राशि की वसूली के लिए राजस्व विभाग ने किसानों को नोटिस जारी। कर दिए हैं। विभाग को यह राशि जमा कराने के लिए किसानों के घर-घर जाना पड़ सकता है।
राहत के नाम पर दी गई अधिक राशि
जांच में यह भी सामने आया कि प्राकृतिक आपदा राहत के नाम पर भूमि क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्र के लिए भुगतान किया गया।
इसके अलावा गैर-किसानों व मृत खातेदारों के नाम पर भी अनुदान राशि वितरित की गई।
यह भी पढ़ें:-मिनी मंत्रालय की जंग शुरू, जिप चुनाव का बिगुल: संभाजीनगर में सत्ता गणित बदलेगा या दोहराव होगा?
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसान निर्धारित समय में राशि सरकारी खाते में जमा नहीं करते, तो उनके बैंक खाते फ्रीज किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार साथ ही सातबारा पर राशि का बोझ दर्ज किया जाएगा व आवश्यकता पड़ने पर आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
