Sambhajinagar Election: 11 नवंबर को निकलेगा मनपा चुनाव का आरक्षण ड्रॉ, तैयारियां पूरी
Chhatrapati Sambhajinagar में मनपा चुनाव के लिए आरक्षण ड्रॉ 11 नवंबर को निकाला जाएगा। महिलाओं को 50% सीटें मिलेंगी और जातिवार अनुपात के आधार पर प्रभागवार आरक्षण तय होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: मनपा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण पहुंच गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की निगरानी में आरक्षण ड्रॉ मंगलवार, 11 नवंबर को डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय के सभागार में निकाला जाएगा।
गणना में हर क्षेत्र की जातिवार जनसंख्या का पूरा ध्यान रखा गया है व हर प्रभाग में कम से कम एक सीट पिछड़ा वर्ग के लिए निश्चित की जाएगी। बाकी सीटों का निर्धारण ड्रॉ के जरिए किया जाएगा।
राज्य शासन के नगर विकास विभाग की 20 मई की अधिसूचना व राज्य निर्वाचन आयोग के 24 अक्टूबर के आदेश के अनुसार यह ड्रॉ होने जा रहा है।प्रभाग रचना व प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आरक्षण की यह अंतिम व निर्णायक प्रक्रिया मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
प्रत्येक प्रभाग के आरक्षण तय होगा। इस ड्रॉ पर राजनीतिक भविष्य तय होगा। जनसंख्या के अनुपात में अनुसूचित जाति के लिए 22 सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 2 सीटें व पिछड़ा वर्ग के लिए 31 सीटें व महिलाओं के लिए 58 सीटों की आरक्षण व्यवस्था तय की जाएगी।
महिलाओं के लिए 50 फीसदी रिजर्व
मनपा की कुल सदस्य संख्या में से 50% यानी 58 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। इनमें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 11 सीटें, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए 1 सीट व पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए शेष सीटें ड्रॉ से तय की जाएंगी।
इसके बाद शहर के राजनीतिक समीकरणों में व विशेषकर महिला नेतृत्व में बड़ा बदलाव देखने मिल सकता है। इस आलोक में विभिन्न राजनीतिक दलों ने संभावित प्रभागों व आरक्षित सीटों के आधार पर समीकरण बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra: भाजपा-शिंदे शिवसेना में टकराव तेज, मनपा चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
मनपा चुनाव विभाग ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों व राजनीतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह ड्रॉ निकाला जाएगा। सभी के लिए सभागार खुला रहेगा और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी, आरक्षण ड्रॉ के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा।
